test

मनजिंदर सिंह सिरसा ने करण जौहर, वरुण धवन समेत ड्रग पार्टी में शामिल होने वाले सेलेब्स के खिलाफ की शिकायत, NCB से कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मौत मामले में ड्रग कनेक्शन (Drug connection) सामने आने के बाद से ही बॉलीवुड पर शिकंजा कसता चला जा रहा है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बॉलीवुड की ड्रग पार्टीज का खुलासा किया था। रिया चक्रवर्ती भी ड्रग मामले में एनसीबी (NCB) को कई सेलेब्स के नाम बता चुकी हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि बॉलीवुड में ड्रग पार्टीज बहुत आम बात है। मैं ही क्यों इसकी आरोपी हूं। जिसके बाद से सुशांत के फैंस ने अपनी खोजबीन करते हुए करण जौहर की पार्टी का एक वीडियो (Karan Johar party video) वायरल कर दिया। करण जौहर की इस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं। अब इन सभी के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल (SAD) के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने शिकायत दर्ज करवाई है। उनकी कम्पलेन में करण जौहर, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, विक्की कौशल, वरुण धवन (Varun Dhawan) और भी कई स्टार्स जो इस पार्टी में शामिल थे उनके नाम मौजूद हैं। मनजिंदर ने आरोप लगाया है कि करण जौहर की इस पार्टी में ड्रग का सेवन किया गया था।

इससे पहले भी मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर लिखा था- याद कर लीजिये इस वीडियो में दिख रहे हर चेहरे को कुछ ही दिनों में ये लोग नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दफ़्तर के बाहर लाइन में खड़े नज़र आएंगे!! अपनी ड्रग पार्टियों के कारण जेल जाने की तैयारी में! #exposed #DrugAddictStars #UdtaBollywood। बता दें कि अब तक एनसीबी ड्रग मामले में कई ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जो इसकी सप्लाई का काम किया करते थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iNApI1
मनजिंदर सिंह सिरसा ने करण जौहर, वरुण धवन समेत ड्रग पार्टी में शामिल होने वाले सेलेब्स के खिलाफ की शिकायत, NCB से कार्रवाई की मांग मनजिंदर सिंह सिरसा ने करण जौहर, वरुण धवन समेत ड्रग पार्टी में शामिल होने वाले सेलेब्स के खिलाफ की शिकायत, NCB से कार्रवाई की मांग Reviewed by N on September 16, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.