test

Prakash Raj ने कंगना रनौत का उड़ाया मजाक, कहा- अगर वो एक फिल्म करके सोचती हैं रानी लक्ष्मीबाई हैं तो विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी हैं

नई दिल्ली | एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के स्टेटमेंट पर मजाकिया मीम (Meme) शेयर किया है। कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच एक जंग छिड़ी हुई है। वहीं कंगना का बार-बार अपनी फिल्म रानी लक्ष्मी बाई को लेकर ट्वीट करने पर प्रकाश राज ने चुटकी ली है। प्रकाश राज अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने कंगना पर मजाक करते हुए कहा है कि अगर वो एक फिल्म करके खुद को रानी लक्ष्मीबाई (Rani Laxmibai) समझने लगी हैं तो ऐसे तो बाकी एक्टर्स को भी उनके रोल के मुताबिक खुद को वही समझ लेना चाहिए। प्रकाश राज ने एक मीम शेयर किया है जिसमें कंगना पर तंज कसा गया है।

प्रकाश राज ने एक कोलाज शेयर किया है जिसमें कंगना रनौत के अलावा, शाहरुख खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), ऋतिक रोशन, अजय देवगन और विवेक ओबेरॉय नजर आ रहे हैं। ये सभी अपनी फिल्मों के किरदार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा हुआ है कि अगर एक फिल्म से कंगना को ये लगने लगता है कि वो रानी लक्ष्मीबाई हैं तो फिर दीपिका पादुकोण को पद्मावती, रितिक रोशन को अकबर, शाहरुख खान को अशोक, अजय देवगन को भगत सिंह, आमिर खान को मंगल पांडेय और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) को मोदी जी समझना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DTKovU
Prakash Raj ने कंगना रनौत का उड़ाया मजाक, कहा- अगर वो एक फिल्म करके सोचती हैं रानी लक्ष्मीबाई हैं तो विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी हैं Prakash Raj ने कंगना रनौत का उड़ाया मजाक, कहा- अगर वो एक फिल्म करके सोचती हैं रानी लक्ष्मीबाई हैं तो विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी हैं Reviewed by N on September 13, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.