test

Rashami Desai ने 'पिंगा' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया तेजी से वायरल हुआ Video

नई दिल्ली। छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा Rashami Desai के अभिनय के लोग मुरीद हैं, लेकिन उनका डांस भी लोग ज़बरदस्त पसंद कर रहे हैं। रश्मि अपना वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। इन दिनों रश्मि देसाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वे जैस्मिन भसीन के साथ 'पिंगा' सॉन्ग की धुन पर काफी एनर्जी के साथ डांस करती नजर आई हैं। एक्ट्रेस Rashami Desai ने अपना डांसिंग वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है, वायरल वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

रश्मि देसाई, जैस्मिन भसीन और सिद्धार्थ शुक्ला ये तीनों कलाकार मशहूर सीरियल "दिल से दिल तक" में लीड रोल निभाया है। और तीनों कलाकरों के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा भी। अगर रश्मि देसाई के काम की बात करें तो वे आखिरी बार नागिन-4 में मुख्य भूमिका में नज़र आईं थीं। और बिग बॉस में भी दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZKzzEk
Rashami Desai ने 'पिंगा' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया तेजी से वायरल हुआ Video Rashami Desai ने 'पिंगा' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया तेजी से वायरल हुआ Video Reviewed by N on September 17, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.