test

Ravi Kishan के समर्थन में उतरे भोजपुरी सितारे, निरहुआ बोले- कुछ लोगों को इतनी मिर्ची क्यों लग रही है?

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में जब से ड्रग एंगल सामने आया है, तभी से इंडस्ट्री दो गुटों में बट चुकी हैं। कुछ स्टार्स ड्रग मामले में इंडस्ट्री पर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं बाकी स्टार्स पूरी इंडस्ट्री को ड्रग मामले में न घसीटने की बात कह रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री व समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने इंडस्ट्री को बदनाम करने वालों को फटकार लगाई। जया बच्चन ने भाजपा सांसद व एक्टर रवि किशन का नाम लिए बिना कहा कि 'मैं वास्तव में शर्मिंदा हूं कि एक लोकसभा सांसद ने फिल्म उद्योग के खिलाफ बात की। जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।'

जिसके बाद से रवि किशन के सपोर्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ सितारे उतर आए हैं। भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रवि किशन का सपोर्ट किया है। निरहुआ ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'गोरखपुर के माननीय सांसद बड़े भैया रवि किशन जी ने कुछ गलत नहीं बोला, कुछ लोगों को इतनी मिर्ची क्यों लग रही है?'

आपको बता दें कि सोमवार को रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा लोकसभा में उठाया। रवि किशन ने कहा कि बॉलीवुड को भी ड्रग्स की लत लग चुकी है। भाजपा के लोकसभा सांसद रवि किशन ने कहा, 'पाकिस्तान और चीन से देश में ड्रग्स की बड़े पैमाने पर सप्लाई होती है। देश में पंजाब और नेपाल के रास्ते ड्रग्स का खेल चल रहा है, जिसके कारण देश के युवा ड्रग्स का शिकार हो रहे हैं।' जिसके बाद जया बच्चन ने कहा, 'कुछ लोगों के कारण आप पूरी इंडस्ट्री की छवि को खराब नहीं कर सकते हैं। मुझे कल बहुत बुरा लगा जब लोकसभा के एक सदस्य जो खुद इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं, ने फिल्म इंडस्ट्री के बारे में खराब बोला।' इसके बाद जया बच्चन ने कहा, 'जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33DPdSW
Ravi Kishan के समर्थन में उतरे भोजपुरी सितारे, निरहुआ बोले- कुछ लोगों को इतनी मिर्ची क्यों लग रही है? Ravi Kishan के समर्थन में उतरे भोजपुरी सितारे, निरहुआ बोले- कुछ लोगों को इतनी मिर्ची क्यों लग रही है? Reviewed by N on September 17, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.