test

जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 'हौली हौली' सॉन्ग पर किया था धमाकेदार डांस, वायरल हुआ पुराना Video

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंटरनेशनल एक्ट्रेस बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा की दुनियाभर में फैन फोलोइंग है। जब से उन्होंने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की है, तभी से दोनों की जोड़ी दुनियाभर में फेमस है। दोनों की फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। हाल ही में 16 जून को निक जोनस का जन्मदिन था। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में निक को विश किया था। और अब निक और प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, ये प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का पुराना वीडियो है। लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को वूंपला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। जिस पर अब तक कई हजार लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो में प्रियंका और निक पूरे जोश में भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा येलो कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं वहीं निक ने ब्लैक सूट पहना हुआ है। फैंस को दोनों का डांस काफी पसंद आ रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35LSdPS
जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 'हौली हौली' सॉन्ग पर किया था धमाकेदार डांस, वायरल हुआ पुराना Video जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 'हौली हौली' सॉन्ग पर किया था धमाकेदार डांस, वायरल हुआ पुराना Video Reviewed by N on September 18, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.