test

अभिनेता Abhishek Bachchan के शील्ड मास्क के फैन हुए लोग, कमेंट कर दुकान का पूछ रहे हैं पता

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) की चपेट में आने से आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी खुद को बचा नहीं पाए हैं। करण जौहर से लेकर बच्चन परिवार तक कोरोना का शिकार हो गया। खैरियत की बात यह भी रही कि अधिकतर सेलेब्स ठीक होकर सही सलामत घर आ गए। कोरोनावायरस का शिकार अभिनेता अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) भी हो गए थे, लेकिन वह जल्द ही इस महामारी से भी उभर गए थे और अब वह सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह बड़ा ही स्टाइलिश शील्ड मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता का शील्ड मास्क देख लोग भी उनसे इसकी डिमांड करने लगे हैं।

Abhishek Bachchan

दरअसल, अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Abhishek Bachchan Instagram ) पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह ब्लू एंड ग्रीन कलर का शील्ड मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सेल्फी पोस्ट करते हुए कैप्शन में एक स्पेशल मैसेज भी लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि "सुरक्षित सुरक्षित, मास्क पहनो"। अभिनेता का मास्क देख उनके फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। साथ ही उनके फैंस कमेंट कर उनके इस अंदाज को काफी स्टाइलिश बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनसे दुकान का नाम भी पूछ रहे हैं जहां से उन्होंने यह मास्क खरीदा है।

Ludo Film

अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो लॉकडाउन में उनकी वेब सीरीज़ 'ब्रीद 2' ( Breathe 2 ) रिलीज हुई थी। जिसमें उनके अभिनय की खूब तारीफ की थी। वहीं जल्द ही वह अब फिल्म 'लूडो' ( Ludo ) में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला है। इस फिल्म में उनके साथ ऑदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, रोहित शराफ और पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। साथ ही इस फिल्म में आशा नेगी भी नज़र आएंगी।
ने लगी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kpQzYQ
अभिनेता Abhishek Bachchan के शील्ड मास्क के फैन हुए लोग, कमेंट कर दुकान का पूछ रहे हैं पता अभिनेता Abhishek Bachchan के शील्ड मास्क के फैन हुए लोग, कमेंट कर दुकान का पूछ रहे हैं पता Reviewed by N on October 24, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.