नई दिल्ली। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने सोशल हैंडल्स पर कोई ना कोई तस्वीर या फिर वीडियो पोस्ट करती ही रहती है। जिसे देख उनके फैंस उनकी दीवाने हो जाते हैं। हाल ही में अंकिता ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह काफी सिंपल लेकिन काफी स्टाइलिश दिखाई दे रही हैं। उनकी यह फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उनकी यह दिलकश अंदाए लोगों को काफी पसंद आ रही है।
यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande संग 6 साल बाद ब्रेकअप से टूटे चुके थे Sushant Singh, रिएलिटी शो में रोते हुए आए थे नज़र
आपको बता दें अंकिता ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने पहला शो दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत संग किया था। जिसका नाम पवित्र रिश्ता था। दोनों की जोड़ी को इस शो में साथ में काफी पसंद किया गया। जिसके बाद रियल लाइफ में भी दोनों एक-दूसरे को डेट करने लग गए। टीवी से फिर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री का रूख करते हुए फिल्म 'मर्णिकर्णिका:द क्वीन ऑफ झांसी' और 'बागी 3' में नज़र आई। इन दोनों ही फिल्मों में वह काफी छोटे किरदार में दिखाई दीं। लेकिन उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31w1qc1
No comments: