test

ICU में एडमिट Faraaz Khan की सेहत में हुआ सुधार, इलाज के लिए जमा हुई 14.45 लाख की रकम

नई दिल्ली। साल 2020 दुनिया के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी अच्छा साबित नहीं होता हुआ दिखाई दिया। कई सेलेब्स ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। तो वहीं कई सेलेब्स आर्थिक तंगी से गुजरते हुए दिखाई दिए। इस बीच अभिनेता फराज खान के भी अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने अपने इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद मांगी भी थी। जिसके बाद मदद के लिए अभिनेता सलमान खान आगे आए थे। वहीं अब पूजा भट्ट ने उनकी तबीयत को लेकर नई जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें- फराज खान की मदद करने पर परिवार ने Salman Khan का जताया आभार, लंबी उम्र की कामना की

faaraz_2.jpg

अभिनेता फराज खान बंगलूरू के हॉस्पिटल में एडमिट है। फराज खान की हालत को लेकर अभिनेत्री पूजा भट्ट ने बताया कि उनके इलाज के लिए 14.45 लाख जमा हो गए हैं। फराज की मदद करने के लिए उन्होंने लोगों का शुक्रिया भी अदा किया। साथ ही उन्होंने ऐसे ही मदद करने की गुजारिश भी की है। आपको बता दें पूजा ने ही अभनेता के बीमार होने की जानकारी दी थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह काफी बुरे समय से गुज़र रहे हैं। साथी ही धन जुटाने की अपील भी की थी। फराज ने पूजा संग फिल्म 'मेंहदी' में काम किया था।

यह भी पढ़ें- दिहाड़ी मजदूरों के बाद 50 महिला वर्कर्स की मदद करेंगे सलमान खान,एक फोन पर भिजवाया सामान

इस पोस्ट के बाद अभिनेता सलमान खान फराज की मदद के लिए आगे आए और उन्होंने अभिनेता के अस्पताल के सारे बिल चुकाए। वहीं परिवार ने एक फंड-राइजर वेबसाइट के द्वारा लोगों से मदद करने की अपील की है। लोगों अभिनेता की मदद के लिए उनके लिए धनराशि जुटाने में लगे हुए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3knKsnz
ICU में एडमिट Faraaz Khan की सेहत में हुआ सुधार, इलाज के लिए जमा हुई 14.45 लाख की रकम ICU में एडमिट Faraaz Khan की सेहत में हुआ सुधार, इलाज के लिए जमा हुई 14.45 लाख की रकम Reviewed by N on October 23, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.