test

Kajal Aggarwal ने कुछ ऐसे दिखाई बड़ी सी एंगेजमेंट रिंग, वीडियो हो रहा वायरल

नई दिल्ली | साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। काजल बिजनेसमैन गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) से विवाह रचाने वाली हैं। इससे पहले उनकी इंगेजमेंट रिंग सामने आई है। दरअसल काजल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी इंगेजमेंट रिंग प्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। काजल की सगाई की अंगूठी देखने के बाद फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं। काजल 30 अक्टूबर को शादी (Kajal Aggarwal Marriage) रचाने वाली हैं।

काजल अग्रवाल ने दिखाई अपनी सगाई की अंगूठी

काजल ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में वीडियो को शेयर किया है। जिसमें वो बता रही हैं कि वो बेहद खुश हैं। इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में पहनी हुई अंगूठी दिखाई है। काजल का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं इससे पहले काजल का एक और वीडियो सामने आया था। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट किया था जिसमें वो एक लाइव के जानकारी दे रही थी। इस दौरान उनकी इंगेजमेंट रिंग दिखाई दी थी। काजल ने अपने लेफ्ट हैंड में कॉफी मग पकड़ा हुआ था और इस दौरान उनकी अंगूठी दिखाई (Kajal Aggarwal engagement ring) दे गई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37GGiUj
Kajal Aggarwal ने कुछ ऐसे दिखाई बड़ी सी एंगेजमेंट रिंग, वीडियो हो रहा वायरल Kajal Aggarwal ने कुछ ऐसे दिखाई बड़ी सी एंगेजमेंट रिंग, वीडियो हो रहा वायरल Reviewed by N on October 25, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.