test

जेल में जाने को तैयार हैं Kangana Ranaut, कहा- ये मेरी जिंदगी को मायने देगा

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है हालांकि इसी कारण कई बार वो मुश्किलों में भी फंस जाती हैं। पिछले कुछ दिनों में कंगना के खिलाफ एक के बाद एक शिकायत दर्ज करवाई जा रही हैं। अब कंगना के खिलाफ मुंबई के ही एक वकील ने क्रिमिनल शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने कंगना के एक ट्वीट को लेकर ऐसा कदम उठाया है। उसका आरोप है कि कंगना ने मुंबई शहर को लेकर नफरत फैलाने का काम किया है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए कोर्ट के फैसले के खिलाफ विरोध किया गया था। इसी को लेकर मुंबई पुलिस ने समन भी जारी कर दिया है। इस केस की सुनवाई 10 नवंबर को होगी। जिसपर अब कंगना ने भी प्रतिक्रिया दी है।

इंटॉलरेन्स कहने वालों पर कसा तंज

कंगना ने इसके अलावा भी कई ट्वीट्स किए और लिखा- जैसे रानी लक्ष्मीबाई का किला तोड़ा था, मेरा घर तोड़ दिया, जैसे सावरकर जी को विद्रोह के लिए जेल में डाला गया था, मुझे भी जेल भेजने की पूरी कोशिश की जा रही है। इंटॉलरेन्स गैंग से जाकर कोई पूछे कितने कष्ट सहे हैं, उन्होंने ने इस इंटॉलरेंट देश में? कंगना ने अपने इस ट्वीट के जरिए आमिर खान पर निशाना साधा है।

बता दें कि कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल को अगले हफ्ते पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इससे पहले एक और शिकायत दर्ज करवाई गई थी। कंगना पर आरोप लगाया गया था इसके जरिए कि वो देश में नफरत फैलाने का काम कर रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ThCReu
जेल में जाने को तैयार हैं Kangana Ranaut, कहा- ये मेरी जिंदगी को मायने देगा जेल में जाने को तैयार हैं Kangana Ranaut, कहा- ये मेरी जिंदगी को मायने देगा Reviewed by N on October 24, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.