test

इंडस्ट्री का पूरा सिस्टम ऑपरेट करने का Mahesh Bhatt पर लगा आरोप, अभिनेत्री ने बताया होती है ड्रग्स और लड़कियों की सप्लाई

नई दिल्ली | फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) पर एक्ट्रेस लवीना लोध (luviena Lodh) ने बड़े आरोप लगाए हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक वीडियो जारी कर महेश भट्ट और उनकी फैमिली को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए हैं। लवीना का दावा है कि महेश भट्ट पूरी इंडट्री को चला रहे हैं। वो बॉलीवुड के सबसे बड़े डॉन हैं। लवीना ने बताया कि महेश भट्ट के भांजे सुमित सबरवाल (Sumit Sabarwal) से उनकी शादी हुई है। जिसके खिलाफ उन्होंने डिवोर्स फाइल किया है। लवीना ने ड्रग्स से लेकर लड़कियों के सप्लाई जैसे बड़े राज खोले हैं। जिसमें उन्होंने अमायरा दस्तूर (Amyra Dastur) और सपना पब्बी (Sapna Pabbi) जैसी एक्ट्रेसेस का नाम भी लिया है।

डबल रोल में बिल्कुल बदल जाएगा Shah Rukh Khan का लुक, निभाएंगे बाप-बेटे का किरदार

ड्रग्स और लड़की सप्लाई का आरोप

लवीना लोथ ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपना वीडियो साझा किया है। जिसमें वो अपने और परिवार की सुरक्षा की बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं ये वीडियो मेरे और मेरे परिवार की सेफ्टी के लिए बना रही हूं। मेरी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सबरवाल से हुई है जो ड्रग्स सप्लाई करते हैं। ये पता लगने के बाद मैंने डिवोर्स फाइल किया है। उनके फोन में कई लड़कियों की तस्वीरें हैं। कई डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को वो दिखाते हैं। यानी वो लड़कियां भी सप्लाई करते हैं। अमायरा दस्तूर और सपना पब्बी जैसी एक्ट्रेसेस को ड्रग्स देते हैं। इस बात की जानकारी महेश भट्ट को है। वो इंडस्ट्री का सबसे बड़ा डॉन है। इस पूरे सिस्टम को वो ही चलाते हैं।

No data to display.

लवीना का दावा- महेश भट्ट ने बर्बाद की कई जिंदगियां

लवीना ने आगे कहा कि उन्होंने कई लोगों का करियर बर्बाद कर दिया है। अगर महेश भट्ट के हिसाब से कोई नहीं चलता है तो वो उसका जीना दूभर कर देते हैं। कितने डायरेक्टर्स, एक्टर्स और कंपोजर्स की जिंदगियां बर्बाद कर चुके हैं। वो एक फोन करते हैं और काम से निकाल दिया जाता है। उन्होंने मुझे घर से निकालने की कोशिश भी की है। मेरे पीछे पड़े हुए हैं। वो बहुत पावरफुल है। अगर कल कोई हादसा मेरे या मेरे परिवार के साथ होता है तो महेश भट्ट, सुमित सबरवाल और उनका परिवार जिम्मेदार होगा। लोगों को पता तो चले कि बंद दरवाजे के पीछे इन्होंने कितनी जिंदगियां बर्बाद की हैं।

महेश भट्ट ने आरोपों को बताया झूठा

लवीना लोथ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं महेश भट्ट के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से एक बयान जारी कर इन सभी आरोपों से इंकार किया गया है। महेश भट्ट के वकील ने कहा है कि झूठे आरोप लगाने के बाद कानूनी तौर पर हम कार्रवाई करेंगे।

No data to display.

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37CvjLS
इंडस्ट्री का पूरा सिस्टम ऑपरेट करने का Mahesh Bhatt पर लगा आरोप, अभिनेत्री ने बताया होती है ड्रग्स और लड़कियों की सप्लाई इंडस्ट्री का पूरा सिस्टम ऑपरेट करने का Mahesh Bhatt पर लगा आरोप, अभिनेत्री ने बताया होती है ड्रग्स और लड़कियों की सप्लाई Reviewed by N on October 24, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.