test

जन्मदिन के मौके पर Malaika Arora को अर्जुन कपूर से मिला खास तोहफा.. देखिए तस्वीर

नई दिल्ली | बॉलीवुड की खूबसूरत और फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज यानी 23 अक्टूबर को अपना 47वां जन्मदिन (Malaika Arora Birthday) मना रही हैं। फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार बधाईयां दे रहे हैं। वहीं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी अपनी लेडी लव के लिए एक पोस्ट किया है। अर्जुन ने मलाइका को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। लॉकडाउन के दौरान से ही मलाइका और अर्जुन साथ रह रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही मलाइका और अर्जुन कोरोनावायरस को मात देकर ठीक होकर लौटे हैं। वहीं मलाइका इन दिनों इंडियाज बेस्ट डांसर में भी बतौर जज वापसी कर चुकी हैं।

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य ने उठाया पवित्रा पुनिया के कैरेक्टर पर सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- तुम्हारी वजह से औरतें बदनाम हैं

अर्जून ने मलाइका को दिया खास तोहफा

मलाइका अरोड़ा ने इस बार जन्मदिन को सिंपल ही रखा है। जाहिर है कोरोनावायरस को देखते हुए उन्होंने ऐसा फैसला लिया है। हालांकि अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका को सबसे बड़ा गिफ्ट दे दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम (Arjun Kapoor Instagram) पर स्टोरी में मलाइका की एक फोटो लगाई। जिसमें उनके साथ उनका डॉग भी दिखाई दे रहा है। अर्जुन ने इस पोस्ट में लिखा- जन्मदिन की बधाई मेरी फूल। मलाइका को फूल कहकर अर्जुन ने सबसे खास तोहफा उन्हें दे दिया है।

mallu.png

शादी का इंतजार कर रहे हैं फैंस

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरें लगातार आती रही हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने इस बात का कभी जिक्र नहीं किया है। अर्जुन ने शादी के सवाल पर हमेशा कहा है कि वो जब भी शादी करेंगे तो इसे छुपाएंगे नहीं। फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।

करीना ने अपनी बेस्टफ्रेंड के लिए लिखा मैसेज

वहीं मलाइका के बर्थडे पर को करीना ने भी पोस्ट किया और लिखा- हैप्पी बर्थडे डार्लिंग मल्ला.. हम हमेशा हमारा खाना और वो गर्ल्स वाली रातें साथ में इंजॉए करते रहें। तुम्हें बहुत सारा प्यार।

जाहिर है कि मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। चारों ही एक दूसरे के साथ अक्सर स्पॉट होते आए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35vTt7W
जन्मदिन के मौके पर Malaika Arora को अर्जुन कपूर से मिला खास तोहफा.. देखिए तस्वीर जन्मदिन के मौके पर Malaika Arora को अर्जुन कपूर से मिला खास तोहफा.. देखिए तस्वीर Reviewed by N on October 23, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.