मिर्जापुर की सांसद चाहती हैं ‘Mirzapur 2’ पर लगाया जाए प्रतिबंध, सोशल मीडिया यूजर्स ने गिनाई समस्याएं
नई दिल्ली | मिर्जापुर 2 वेब सीरीज (Mirzapur 2 web series) अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। लोगों को मिर्जापुर से भी ज्यादा दूसरा सीजन पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया (Social Media) पर 'मिर्जापुर 2' ट्रेंड (Mirzapur 2 trend) कर रहा है। इसी बीच मिर्जापुर की सांसद और अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) को इस फिल्म से आपत्ति हो गई है और उन्होंने इसपर बैन लगाने की मांग की है। अनुप्रिया पटेल का कहना है कि इस वेबसीरीज से मिर्जापुर की इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग भी किया है। हालांकि अनुप्रिया का बैन करने की मांग पर मिर्जापुर के फैंस ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर दिया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IXbBQw
मिर्जापुर की सांसद चाहती हैं ‘Mirzapur 2’ पर लगाया जाए प्रतिबंध, सोशल मीडिया यूजर्स ने गिनाई समस्याएं
Reviewed by N
on
October 25, 2020
Rating:
No comments: