test

निकिता तोमर की हत्या पर सिंगर Sona Mohapatra ने जताया दुख, ट्वीट कर न्याय मिलने पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। सोमवार को बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज के बाहर निकिता तोमर ( Nikita Tomar ) नाम की एक छात्रा की हत्या कर गई। परिवार पूरी तरह से सदमे में है और पूरे देश में न्याय की मांग उठने लगी है। इस पूरे मामले में फरीदाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को एक तरफा प्यार का नाम दिया जा रहा है। साथ ही लड़के पर लव-जिहाद का आरोप भी लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से युवती को परेशान कर रहा था। इस पूरे मामले पर बॉलीवुड की तरफ से भी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में सिंगर सोना महापात्रा ने ट्वीट कर लोगों से कई सवाल पूछे हैं।

यह भी पढ़ें- जब रेप सीन के दौरान बेकाबू हो गए थे अभिनेता Dalip Tahil, सेट पर अभिनेत्री ने जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

गायिका ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि 'जो लोग महिलाओं से प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए कहते हैं कि वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं, उन्हें शर्मिदा करें, लेकिन कृप्या करके इस बात को नोट कर लीजिए कि निकिता तोमर ने यह सब किया है। क्या उसे अब कोई मदद मिलेगी?' आपको बता दें इससे पहले एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने निकता के बलिदान को कभी ना भूलने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने ब्रेवरी अवार्डस से सम्मानित करने की बात भी कही थी। उन्होंने निकिता की तुलना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और पद्मावती से की थी।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 14: मराठी भाषा का अपमान करने पर बेटे पर भड़ेक Kumar Sanu, कहा- 'पता नहीं मां ने कैसी शिक्षा दी है'

Nikita Tomar

निकिता की हत्या पर दुख जताने के लिए करणी सेना के कई अधिकारी भी उनके घर पहुंचे थे। जहां पर करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। साथ उन्होंने लव-जिहाद को बर्दाशत ना करने की बात भी कही। उन्होंने एसआईटी टीम में एक और अधिकारी को शामिल करने की मांग की है। ताकि केस में जल्द से जल्द फैसला लिया। उनका कहना है कि आरोपियों को भी जान से मारने की सजा देनी चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34FuJuG
निकिता तोमर की हत्या पर सिंगर Sona Mohapatra ने जताया दुख, ट्वीट कर न्याय मिलने पर उठाए सवाल निकिता तोमर की हत्या पर सिंगर Sona Mohapatra ने जताया दुख, ट्वीट कर न्याय मिलने पर उठाए सवाल Reviewed by N on October 30, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.