test

करीना कपूर के कजिन आदर जैन संग Tara Sutaria जल्द लेंगी सात फेरे, रणबीर कपूर का अभी नहीं है शादी का इरादा

नई दिल्ली | बॉलीवुड के कई पॉपुलर कपल्स की शादियां कोरोना काल के कारण रुकी हुई हैं। वरुण धवन (Varun Dhawan) - नताशा दलाल (Natasha Dalal), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)-आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अली फजल (Ali Fazal) - ऋचा चड्ढा (Richa Chadda) जैसे कई जोड़िया हैं जिन्होंने अपनी शादी को अगले साल के लिए टाल दिया है। वहीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) जल्द ही शादी करने वाली हैं। करीना कपूर खान के कजिन आदर जैन (Aadar Jain) के साथ तारा लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर कई इवेंट्स पर साथ नजर आते हैं। वहीं कुछ दिनों पहले तारा ने खुद आदर के साथ अपने रिश्ते के कुबूल किया था। तारा की कपूर परिवार से भी बढ़िया बॉन्डिंग देखने को मिलती है। ऐसे में दोनों जल्द से जल्द शादी कर लेना चाहते हैं।

Kangana Ranaut के खिलाफ कोर्ट ने दिए FIR के आदेश, धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का आरोप.. हो सकती है गिरफ्तारी

इसी साल कर सकते हैं शादी

स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपूर परिवार के करीबी सूत्र ने ये जानकारी दी है कि तारा सुतारिया और आदर जल्द ही शादी के बंधन (Tara Aadar marry soon) में बंधने वाले हैं। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं और इसी साल विवाह रचाना चाहते हैं। वहीं हैरानी वाली बात ये है कि रणबीर कपूर ने इस साल शादी करने से इंकार कर दिया है। वो अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। जबकि आलिया और रणबीर की शादी के चर्चे बहुत पहले से हो रहे हैं। लेकिन लगता है कि रणबीर से पहले उनके कजिन आदर ही घोड़ी चढ़ेंगे और तारा को अपनी दुल्हिनयां बना लेंगे।

इस वजह से जल्द बसाना चाहते हैं घर

सूत्रों की मानें तो आदर और तारा ने शादी का फैसला इसलिए भी लिया हैं क्योंकि अभी उनकी शादी में कोई रुकावट भी नहीं आने वाली है। आदर अपने करियर में सेटल हो चुके हैं जबकि तारा अभी फिल्म इंडस्ट्री में नई हैं। इसलिए दोनों ने घर बसाने का फैसला कर लिया है। गौरतलब हो कि इसी साल की शुरुआत में आदर के भाई अरमान जैन की शादी हुई थी। जिसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे।

वहीं आदर और तारा किस दिन शादी कर रहे हैं अभी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। तारा के फैंस अब बस ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/355RDul
करीना कपूर के कजिन आदर जैन संग Tara Sutaria जल्द लेंगी सात फेरे, रणबीर कपूर का अभी नहीं है शादी का इरादा करीना कपूर के कजिन आदर जैन संग Tara Sutaria जल्द लेंगी सात फेरे, रणबीर कपूर का अभी नहीं है शादी का इरादा Reviewed by N on October 17, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.