test

चकाचौंध की दुनिया छोड़ इन अभिनेत्रियों ने पकड़ी धर्म की राह, अध्यात्म के लिए छोड़ दी इंडस्ट्री

नई दिल्ली। बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में जो कोई भी आता है। अपनी अलग छाप छोड़ जाता है। इन्ही में कुछ स्टार्स ऐसे भी रहे है जिन्होनें इस इंडस्ट्री में आकर नाम तो कमाया लेकिन ज्यादा समय तक इस जगह पर कर टिक नही पाए और सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह गए। ऐसा ही एक नाम है एक्ट्रेस सना खान का।

सना ने कई हिट फिल्में दी। धन धना धन गोल, जय हो, वजह तुम हो और टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी सफल फिल्मों में काम करने के बाद झलक दिखला जा सीजन-7, खतरों के खिलाड़ी सीजन-6, कॉमेडी नाइट्स बचाओ और एंटरटेनमेंट की रात जैसे कार्यक्रमों से छोटे पर्दे पर धमाल मचा चुकी हैं। लेकिन इन सब के बाद भी वे फिल्मों से दूर गुजरात के सूरत में मौलाना अनस से निकाह कर बॉलीवुड की चकाचौंध भऱी दुनिया को अलविदा कह दिया। इसका मकसद बताया इस्लाम धर्म का प्रचार-प्रसाऱ।

जायरा वसीम

फिल्म दंगल से मशहूर हुई एक्ट्रेस जायरा वसीम ने अपने अभिनय से सभी पर अलग छाप छोड़ी है। लेकिन जायरा ने एकाएक ऐसा निर्णय लिया जिसे जान कर सभी हैरान रह गए। जायरा ने सब को चौकाते हुए फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। जायरा ने दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार और द स्काई इज पिंक जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया लेकिन एक दिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फिल्मों से दूरी बनाने की घोषणा कर, धर्म के प्रचार पर ध्यान लगाने की बात कही जिससे सभी हैरान रह गए।

सोफिया हयात

सोफिया हयात ने छोटे पर्दे से लेकर सिल्वर स्क्रीन तक हर जगह अपनी अलग पहचान कायम की। बिग बॉस में भी पार्टीसिपेंट्स रहीं सोफिया ने बॉलीवुड की चकाचौंध से किनारा कर लिया। सोफिल वर्तमान में एक नन की तरह रहती हैं और खुद को नन भी बताती हैं। समय-समय पर सोफिया सोशल मीडिया पर नन की तरह ड्रेस पहने तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं।

ममता कुलकर्णी

90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी उस समय सुर्खियों में आईं जब उन्होंने टॉपलेस फोटो शूट करवाया। इसके बाद तो वे कई डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन गईं। ममता की ज़िंदगी में यहीं से स्टारडम की शुरुआत हुई। लेकिन ममता ज्यादा दिनों तक फिल्मों में नहीं रहीं। पहले अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से रिलेशन की खबरें आईं, इसके बाद ड्रग तस्कर विजय गोस्वामी से उनका नाम जुड़ा। बाद में खबर आई कि दोनों ने शादी कर ली। लेकिन तस्करी के चक्कर में विक्की सलाखों के पीछे चला गया। बाद में ममता कुलकर्णी नें आध्यात्म की ओर रुख कर लिया। ममता ने 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिन' नाम की किताब भी लिखी।

अनु अग्रवाल

आशिकी फिल्म से शोहरत की बुलंदयों पर पहुंचने वाली एक्ट्रेस अनु अग्रवाल की जिंदगी में उस समय बड़ा बदलाव आया जब वे एक एक्सीडेंट का शिकार हो गईं। हादसा इतना ज़बरदस्त था कि उन्हें करीब एक महीने तक होश नहीं आया वे कोमा में रहीं। जब अनु अग्रवाल कोमा से वापस लौटीं तो उनकी दुनियां बदल चुकी थी। उन्होंने अध्यात्म का रास्ता अपना लिया। वर्तमान में अनु योगा करती हैं और आध्यात्मिक के रास्ते पर चल रही हैं।

बरखा मदान

साल 1994 में मिस इंडिया का खिताब बरखा मदान के नाम रहा। लेकिन साल 2012 में उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा करने का फैसला लिया। इसके बाद वे बौद्ध धर्म की प्रचारक बन गईं। बरखा मदान बौद्ध धर्म से काफी प्रभावित थीं इसी वजह से वे बौद्ध धर्म की नन बन कर जिंदगी बिता रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33isRah
चकाचौंध की दुनिया छोड़ इन अभिनेत्रियों ने पकड़ी धर्म की राह, अध्यात्म के लिए छोड़ दी इंडस्ट्री चकाचौंध की दुनिया छोड़ इन अभिनेत्रियों ने पकड़ी धर्म की राह, अध्यात्म के लिए छोड़ दी इंडस्ट्री Reviewed by N on November 25, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.