test

बॉलीवुड के इन 6 सितारों ने अपने शरीर के इस अंग का करवा रखा है बीमा, अमिताभ बच्चन का जानकर चौंक जाएंगे!

नई दिल्ली | बॉलीवुड सेलेब्स अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में तो माहिर ही हैं। इसके अलावा वो अपनी कीमती चीजों को सहेज कर रखने में भी बेहद आगे हैं। कुछ सेलेब्स हैं जिन्होंने अपनी बॉडी पार्ट्स का इंश्योरेंस करवा रखा है। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से लेकर अमिताभ बच्चन तक का नाम शामिल है।

प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल आइकॉन बन चुकी हैं। अगर उनकी एक्टिंग की बात करें तो वो पहले ही लुभा चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी स्माइल से दर्शकों का दिल हमेशा ही जीता है। प्रियंका इसे सहेजकर रखना चाहती हैं इसीलिए उन्होंने अपनी मुस्कुराहट का ही इंश्योरेंस करवा डाला है।

pcn.jpg

मल्लिका शेरावत ने एक वक्त पर फिल्मों में अपने हुस्न का जलवा खूब बिखेरा। उनकी बॉडी फिटनेस की खूब तारीफ होती थी। उन्हें अपने शरीर से इतना प्यार है कि उन्होंने इसका 50 करोड़ रुपए में बीमा कर लिया।

सुर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज की दुनिया दीवानी है। उनके गले में साक्षात सरस्वती विराजमान होती हैं। सिर्फ हिंदी ही नहीं कई भाषाओं में उन्होंने गाने गाए हैं। यही कारण है कि लता मंगेशकर ने अपनी अनमोल आवाज और गले का इंश्योरेंस करवा लिया।

latadidi.jpg

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की एक्टिंग लाजवाब है। आज भी फिल्मों में काम को लेकर वो बेहद सक्रिय हैं। अमिताभ की आवाज इतनी दमदार है कि कई फिल्मों में उनके वाइसओवर सुनने को मिलते हैं। इसी वजह से उन्होंने अपनी आवाज को परखते हुए इसका इंश्योरेंस करवा लिया।

abb.jpeg

बॉलीवुड के फिटनेस बॉय जॉन अब्राहम अपनी बॉडी के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में वो भारी भरकम एक्शन सीन्स करते हुए दिखाई देते हैं। वहीं फिल्म दोस्ताना में वो अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए भी दिखाई दिए थे। इसी कारण उन्होंने अपने हिप को 10 करोड़ रुपए में इंश्योरेंस करवा लिया।

john_abraham_on_donating_for_covid_19_people_like_me_wouldnt_make_it_public_not_even_through_subversive_way.jpg

सनी देओल अपने आइकॉनिक डॉयलॉग्स के कारण फैंस के बीच एक खास जगह बनाते हैं। फिर चाहे वो तारीख पे तारीख हो या फिर ढाई किलो का हाथ वाला डायलॉग हो। यही वजह से कि सनी ने अपनी इसी दमदार आवाज का बीमा करवाया है।

19th-sunny.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2X9LBW4
बॉलीवुड के इन 6 सितारों ने अपने शरीर के इस अंग का करवा रखा है बीमा, अमिताभ बच्चन का जानकर चौंक जाएंगे! बॉलीवुड के इन 6 सितारों ने अपने शरीर के इस अंग का करवा रखा है बीमा, अमिताभ बच्चन का जानकर चौंक जाएंगे! Reviewed by N on January 04, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.