test

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा ट्विस्ट, शो में होगी नायरा की मौत....

मशहूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है मैं एक बड़ा ट्विस्ट आने जा रहा है। क्योंकि इस सीरियल में एक एक्सीडेंट के दौरान नायरा की मौत हो जाएगी।जिसके बाद अभिनेत्री शिवांगी जोशी शो में दोबारा वापसी करेंगी। लेकिन इस बार उनका लुक कुछ नया नजर आएगा।

जानकारी के अनुसार गोयंका परिवार के लोग अपनी कुलदेवी से आशीर्वाद लेने के बाद वापस घर लौटते हैं। ऐसे में कार्तिक और नायरा के साथ एक हादसा होता है। जिसमें एक बस में कार्तिक और नायरा दोनों बचे रहते हैं। ऐसे में नायरा बोलती है कि कार्तिक कोई उम्मीद नहीं बची है तुम निकल जाओ बस से कांच कभी भी टूट सकता है। दोनों के बीच यही इमोशनल ब्रेकडाउन देखने को मिलेगा। जिसके बाद नायरा बस के साथ खाई में गिर जाती है। इसके बाद नायरा को खोने का दुख कार्तिक झेल नहीं पाते हैं और वह बच्चों की अकेले देखभाल कैसे करेंगे यह सोचते नजर आते हैं। अब जानकारी यह भी आई है कि शिवांगी जोशी यानी नायरा शो में अपनी मौत से काफी अपसेट है। लेकिन यह बात सच नहीं है एक रिपोर्ट के अनुसार शिवांगी जोशी एक नए अवतार के साथ शो में वापसी करेंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3neJWJm
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा ट्विस्ट, शो में होगी नायरा की मौत.... ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा ट्विस्ट, शो में होगी नायरा की मौत.... Reviewed by N on January 06, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.