test

Deepika Padukone B'day Party: दीपिका ने मास्क पहने काटा केक, रणवीर ने केक खाते ही मास्क लगाया

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) ने मंगलवार रात को अपने 35वें जन्मदिन की पार्टी दी। उनके पति रणवीर ( Ranveer Singh ) इस दौरान रेट्रो लुक में नजर आए। पार्टी में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor ), आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ), करण जौहर ( Karan Johar ), ईशान खट्टर ( Ishaan Khattar ) व अन्य स्टार्स शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : नए साल के पहले दिन मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ शेयर की फोटो, जानिए करीना ने क्या कहा

deepika_birthday.png

दीपिका और रणवीर ने ब्लैक आउटफिट पहने हुए थे। दीपिका ने मीडिया के साथ भी केक काटकर जन्मदिन मनाया। केक काटने तक दोनों ने अपने ब्लैक कलर के मास्क लगा रखे थे। हालांकि जब केट काटने के बाद खिलाने की बारी आई तो मास्क हटा लिया।

deepika_birthday_bash.png

इससे पहले रणवीर ने सोशल मीडिया पर दीपिका को बर्थडे की बधाई दी। दोनों की रोमांटिक फोटो शेयर कर रणवीर ने कैप्शन में लिखा,'बीवी नं 1'। फोटो में दीपिका को बांहों में लिए रणवीर किस करते नजर आए। रणवीर इसमें रेट्रो लुक में दिखे।

Video : मां के जन्मदिन को Urvashi Rautela ने बनाया खास, मंगवाया सोने की परत चढ़ा केक

deepika_bdayparty.png

पार्टी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट के साथ पहुंचे। रणबीर, आलिया और शाहीन पार्टी ड्रेसेज में मास्क लगाए स्पॉट किए गए। एक्टर दोनों बहनों को सपोर्ट करते दिखाई दिए। 

deepika_birthdaybash.pngdeepika_bday_party.png

इस पार्टी में करण जौहर, अनन्या पांडे, ईशान खट्टर, शकुन बत्रा, सिद्धांत चतुर्वेदी और अंजानी धवन भी पहुंचे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rQfkBo
Deepika Padukone B'day Party: दीपिका ने मास्क पहने काटा केक, रणवीर ने केक खाते ही मास्क लगाया Deepika Padukone B'day Party: दीपिका ने मास्क पहने काटा केक, रणवीर ने केक खाते ही मास्क लगाया Reviewed by N on January 06, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.