नई दिल्ली: सलमान खान के भाई अरबाज खान और सोहेल खान मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। अरबाज, सोहेल और उनके बेटे निर्वान के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। ये केस एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 उल्लंघन के तहत हुआ है। तीनों ही 25 दिसंबर को यूनाइटेड अरब अमीरात(UAE) से मुंबई लौटे हैं।
तीनों पर आरोप है कोरोना के नियमों का उल्लघंन करने का आरोप लगा है। नियम के अनुसार उन्हें इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रहना था, लेकिन ये नियमों को तोड़ते हुए सीधे अपने घर चले गए। खबरों के मुताबिक, तीनों के लिए प्रशासन की तरफ से रुकने का इंतजाम मुंबई के ताज लैंड होटल में किया गया था। लेकिन 26 दिसबंर को तीनों अपने कमरों से चेकआउट कर चले गए। जिसके बाद तीनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
इस मामले की जांच लगभग एक हफ्ते तक चली। जिसके बाद तीनों के बयान लिए गए, जिसमें लापरवाही उजागर होने पर पुलिस ने यह केस दर्ज किया है। बता दें कि राज्य में यूरोपियन देशों और UAE से आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से 14 दिनों के इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रहने का नियम है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38a4zlJ
No comments: