test

बेटी संग फोटो शेयर करते हुए Karanvir Bohra ने लिखी दिल की बात, पत्नी ने कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता करणवीर बोहरा ( Karanvir Bohra ) हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं। यह उनकी तीसरी बेटी है। अक्सर करणवीर बोहरा को बेटी संग खूबसूरत पल बीताते हुए देखा गया है। करणवीर अक्सर बेटी संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नन्ही परी संग एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसके साथ उन्होंने एक प्यारा मैसेज भी लिखा है। लेकिन खास बात यह है कि इस पोस्ट पर उनकी पत्नी टीजे सिद्धू ने बड़ा ही मजाकिया कमेंट किया है।

यह भी पढ़ें- Aditya Pancholi का विवादों से है गहरा संबंध, 15 साल की नौकरानी संग दुष्कर्म का भी लग चुका है आरोप

Karanvir Bohra

एक्टर करणवीर बोहरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Karanvir bohra ) पर बेटी संग फोटो शेयर की है। इस तस्वीर पर वह बेटी संग लाड लड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी बेटी ने उनकी उंगली पकड़ी हुई है। फोटो को शेयर करते हुए करणवीर लिखते हैं कि- ‘उसके छोटे हाथ उनके दिल को चुरा लेते हैं और उसके छोटे पैर साथ में भागते हैं। क्या करें उनका जो हाल है, रात दिन उन्हें उसका ही ख्याल है।' पति का पोस्ट देखते ही उनकी पत्नी टीजे सिद्धू ( Teejay Sidhu ) ने भी मजाकिया अंदाज में लिखा कि ‘जब एक दिन वह बड़ी हो जाएगी तो वह उनके क्रेडिट कार्ड लेकर चली जाएगी।' टीजे का यह कमेंट सभी काफी पसंद कर रहे हैं।

Karan Bohra

आपको बतातें चलें कि करणवीर की पहले दो जुड़वा बेटियां हुई थीं। वहीं इस बार उनकी पत्नी टीजे सिद्धू ने कनाडा में बच्ची को जन्म दिया है। वहीं जब करणवीर बेटी को लेकर घर आ आ रहे थे। तब उनकी एक वीडियो सामने आई थी। जिसमें वह बेटी को लेकर खुशी में नाचते हुए नज़र आए। बच्ची के जन्म के बाद से उनके घर में रौनक बढ़ गई है। टीजे और करणवीर बच्चों के साथ अक्सर कई नई चीज़े करते हुए दिखाई देते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/356Rdog
बेटी संग फोटो शेयर करते हुए Karanvir Bohra ने लिखी दिल की बात, पत्नी ने कमेंट कर खींचा सबका ध्यान बेटी संग फोटो शेयर करते हुए Karanvir Bohra ने लिखी दिल की बात, पत्नी ने कमेंट कर खींचा सबका ध्यान Reviewed by N on January 04, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.