test

भाई और पिता संग NCB दफ्तर पहुंची Rhea Chakraborty, इस वजह से लगाई ऑफिस में हाजिरी

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती हाल ही में अपने लिए घर ढूंढते हुए दिखाई दी थी। अब वो अपने भाई शौविक चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत के साथ एनसीबी दफ्तर पर दिखाई दी। रिया और शौविक जमानत पर बाहर हैं लेकिन हर महीने उन्हें एनसीबी के ऑफिस में हाजिरी लगानी होती है। इसी को लेकर रिया एनसीबी दफ्तर पहुंची। रिया इस दौरान बेहद गुस्से में दिखाई दीं। सुशांत केस में ड्रग मामले में फंसने के बाद रिया और उनके भाई को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। करीब एक महीने के बाद रिया को कोर्ट ने जमानत पर छोड़ा। हालांकि उन्हें ये भी आदेश दिया गया था कि वो अपने भाई के साथ हर महीने के पहले सोमवार को एनसीबी दफ्तर पहुंचेंगी।

rhea_showik.png

रिसेन्टली रिया को लंबे समय बाद उनकी बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किया गया था। दरअसल अपने परिवार के लिए नया घर ढूंढ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिया बांद्रा में अपने लिए नया घर देख रही हैं। रिया अभी अपने परिवार के साथ जिस सोसाइटी में रहती हैं वहां से उन्हें घर खाली करने को कहा गया है। रिया को लेकर मीडिया के कैमरे आए दिन उनके घर के पास देखने को मिलते रहते हैं जिससे सोसाइटी वाले खूब परेशान हैं। इसी कारण उन्होंने रिया को सोसाइटी छोड़ने को कहा है। अब रिया के लिए मुंबई में रहना बेहद मुश्किल हो रहा है। वो और उनका परिवार नए घर के लिए कई जगह भटक रहे हैं।

वहीं कुछ दिन पहले ये भी खबर आई थी कि रिया जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। डायरेक्टर रूमी जाफरी दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे। जिसे लेकर फिर से काम शुरू करने के बारे में निर्देशक सोच रहे हैं। रूमी ने रिया को भरोसा दिलाया है कि वो उन्हें फिल्म में मौका देंगे। बॉलीवुड उनका फिर से स्वागत करेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rL9rW6
भाई और पिता संग NCB दफ्तर पहुंची Rhea Chakraborty, इस वजह से लगाई ऑफिस में हाजिरी भाई और पिता संग NCB दफ्तर पहुंची Rhea Chakraborty, इस वजह से लगाई ऑफिस में हाजिरी Reviewed by N on January 04, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.