test

अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह की मूवी ’सरदार का ग्रैंडसन’ रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की भूमिकाओं से सजी फिल्म ’सरदार का ग्रैंडसन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वेटरन एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी अहम रोल में नजर आ रही हैं। नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को 18 मई को जारी किया जाएगा।


लाहौर से अमृतसर तक
फिल्म ’सरदार का ग्रैंडसन’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। फैंस को ये ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर इस मूवी में अपनी दादी की इच्छा पूरी करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। दादी के किरदार में नीना गुप्ता नजर आ रही हैं। इसमें उनका लुक ऐसा है कि पहचान पाना मुश्किल हो गया। ट्रेलर में दिखाया गया है कि दादी की इच्छा पूरी करने लिए अुर्जन घर को अमृतसर से लाहौर ले जाने को तैयार हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा ने खोले बैडरूम के राज तो अर्जुन कपूर ने बताया वो कब शादी करेंगे?

’सरदार का ग्रैंडसन’ का निर्देशन काश्वी नायर ने किया है, यह उनकी निर्देशक के रूप् में पहली फिल्म है। इस मूवी में प्रमुख भूमिकाओं में अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और नीना गुप्ता के अलावा जॉन अब्राहम मेहमान भूमिका में नजर आएंगे। जॉन इस फिल्म से निर्माता के रूप में भी जुड़े हुए हैं। जॉन के अलावा निर्माण में टीसीरीज के भूषण कुमार, दिव्या कुमार खोसला, कृष्णा कुमार , मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह का गाना 'दिल है दीवाना' रिलीज

बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह का एक सिंगल यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इसमें एक कर्मचारी और बॉस की लव स्टोरी को दिखाया गया था। ’दिल है दिवाना’ टाइटल के इस सॉन्ग में दोनों स्टार्स एक साथ डांस और रोमांस करते नजर आए। इस गाने की 17 अप्रेल को रिलीज से अब तक ढाई करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बात करें अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्मों की, तो वे जल्द ही हॉरर कॉमेउी फिल्म 'भूत पुलिस’ में नजर आएंगे। इसकी शूटिंग हिमाचल प्रदेश और अन्य शहरों में हुई थी। इसके अलावा उनकी एक और बड़ी फिल्म ’एक विलेन रिटर्न’ भी आने वाली है। इसकी शूटिंग अभी चल रही है। इसमें अर्जुन के अलावा जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3emd1QF
अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह की मूवी ’सरदार का ग्रैंडसन’ रिलीज अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह की मूवी ’सरदार का ग्रैंडसन’ रिलीज Reviewed by N on April 22, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.