test

क्या सलमान खान ने पहली बार ऑनस्क्रीन किसिंग सीन किया है? दिशा पाटनी के साथ दिखा जबरदस्त रोमांस

नई दिल्ली | बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर के सामने आते ही सलमान के फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ सलमान का जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है वहीं रोमांस में भी एक्टर पीछे नहीं रहे हैं। ट्रेलर में सलमान और दिशा पाटनी का रोमांस भी देखने को मिल रहा है। खास बात ये है कि पहली बार सलमान बड़े पर्दे पर लिप किस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। राधे के ट्रेलर का ये सीन सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है।

सलमान ने तोड़ी किसिंग सीन पॉलिसी

सलमान खान के फैंस भी इस बात से हैरान हैं कि कैसे उनके भाईजान ने अपने 32 साल के करियर में पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर किस कर लिया। सलमान का ऑन स्क्रीन ये पहला किसिंग सीन माना जा रहा है। जो सलमान के फैंस के लिए बड़ी बात है। ट्विटर पर कई फैंस ये सवाल भी कर रहे हैं कि आखिर सलमान ने इतने सालों बाद ऐसा क्यों किया। सलमान और दिशा की किसिंग सीन वाली तस्वीर खूब वायरल हो रही है। ट्रेलर में तो इसकी एक झलक भर देखने को मिली। फिल्म के अंदर ये सीन कितना बड़ा होने वाला है ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

साजिद से नाराज हो गए थे सलमान

सलमान खुद भी इस बारे में बात करते हुए कह चुके हैं कि वो ऐसा कोई भी काम बड़े पर्दे पर नहीं करना चाहते जिसे वो अपने माता-पिता के साथ बैठकर ना देख सकें। फिल्म किक में भी फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने किसिंग सीन डाला था लेकिन सलमान ने इसे करने से मना कर दिया था। बाद में साजिद को खुद स्क्रीप्ट में बदलाव करने पड़े थे। सलमान हमेशा से ही नो किसिंग सीन पॉलिसी पर अमल करते रहे हैं। ऐसे में उनका खुद इस सीन को फिल्माना हर किसी के लिए फिलहाल हैरानी की बात है।

बता दें कि फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। ये 2008 में आई फिल्म वॉन्टेड का सीक्वेल बताई जा रही है। इस बार कहानी में ड्रग्स से लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से जुड़े हुए मुद्दे को दिखाया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3grUeWV
क्या सलमान खान ने पहली बार ऑनस्क्रीन किसिंग सीन किया है? दिशा पाटनी के साथ दिखा जबरदस्त रोमांस क्या सलमान खान ने पहली बार ऑनस्क्रीन किसिंग सीन किया है? दिशा पाटनी के साथ दिखा जबरदस्त रोमांस Reviewed by N on April 22, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.