test

तापसी पन्नू को कंगना रनौत ने कहा-' शीमैन', 'ट्रोल होने के बाद एक्ट्रेस ने दी सफाई

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने ट्विट्स और अपने बेबाक अंदाज की वजह से खूब सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर कंगना को बॉलीवुड के सेलेब्स पर अपनी बातों से निशाना साधते हुए देखा गया है। वहीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू संग कंगना के वाद-विवाद भी अक्सर देखने को मिलते रहते हैं। वहीं एक बार फिर से कंगना ने तापसी पर निशाना साधा है। जिसका मुंहतोड़ जवाब तापसी ने भी दिया है। वहीं इस बार तापसी के फैंस भी कंगना को उनके कमेंट पर जमकर उनका लताड़ रहे हैं।

कंगना रनौत ने दी सफाई

तापसी पन्नू के लिए शी-मैन कहने पर ट्रोल होने के बाद कंगना ने एक यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा कि 'शीमैन होना चीप है? ये कैसी बात कर रहे हो। कंगना ने कहा कि 'उन्हें लगा ये शब्द उनके टफ लुक्स के लिए कॉम्पलीमेंट है। ऐसे में अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आप लोग इतना नेगेटिव कैसे सोच सकते हैं?'

'थलाइवी' को लेकर हैं सुर्खियों में

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'थलाइवी' में दिखाई देने वाली हैं। उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। वहीं कंगना ने कहा कि उनकी फिल्म किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नहीं होगी। महामारी के बाद जब भी हालत ठीक होंगे। वह अपनी फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज़ करेंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3euEAY7
तापसी पन्नू को कंगना रनौत ने कहा-' शीमैन', 'ट्रोल होने के बाद एक्ट्रेस ने दी सफाई तापसी पन्नू को कंगना रनौत ने कहा-' शीमैन', 'ट्रोल होने के बाद एक्ट्रेस ने दी सफाई Reviewed by N on April 25, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.