
मुंबई। 'कॉफी विद करण' चैट शो में वैसे तो होस्ट करण जौहर हंसी-मजाक और इंडस्ट्री से जुड़े सवाल पूछते हैं, लेकिन कई बार ऐसे सवाल भी पूछ लेते हैं जिनका जवाब देने से सितारे कतराते हैं। उनके शो में ऐसे सवालों के जवाब देकर कई स्टार्स ट्रोल भी हो चुके हैं। इसी शो में एक बार प्रियंका चोपड़ा ने हामी भर ली थी कि उनका लेस्बियन लड़की से सामना हुआ था और उसने संबंध बनाने का प्रस्ताव तक दे डाला था।
'मुझे संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया गया'
दरअसल, करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने साथ में शिरकत की थी। इस दौरान करण ने दोनों एक्ट्रेसेस से पूछा कि क्या कभी उन्हें कभी लेस्बियन संबंध बनाना पड़ा। इस पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा,हा,'मेरा हुआ है।' हालांकि साथ ही एक्ट्रेस ने स्पष्ट भी कर दिया कि,'हुआ या नहीं ये नहीं कह सकती, लेकिन मुझे संबंध बनाने का सीधा प्रस्ताव दिया गया था।
यह भी पढ़ें : 'देवों के देव महादेव' के मोहित रैना को दूल्हा मान चुका था प्रियंका चोपड़ा का परिवार!
'मुझे लड़के पसंद हैं'
इस पर करण ने पूछा कि क्या इस मामले मेंं बात संबंध तक पहुंची। प्रियंका ने कहा,'पहुंच सकती थी। ये बात कुछ साल पहले की है, हम एक नाइटक्लब में थे। और ये लड़की, जिसे ये नहीं पता था कि मैं उस तरह की नहीं हूं, बहुत ज्यादा ही फ्लर्ट कर रही थी, जरूरत से ज्यादा अच्छी बन रही थी। मैं ये नहीं समझ पा रही थी कि मैं कैसे इसे कहूं कि...क्योंकि मैं उसे जानती थी।' एक्ट्रेस के अनुसार उस लड़की को करण भी जानते हैं। प्रियंका ने आगे बताया कि,'मुझे कुछ इस तरह कहना पड़ा कि, बेब, मेरा एक बॉयफ्रेंड है, जोकि उस समय नहीं था। मैं ऐसा कर सकती थी...लेकिन मुझे लड़के पसंद हैं।'
यह भी पढ़ें : कोरोना काल में प्रियंका चोपड़ा ने की देश की मदद, 22 करोड़ रुपये जुटाकर जीता लोगों का दिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही देश में कोरोना से बिगड़े हालातों के चलते मदद करने को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने गिव इंडिया के साथ फंडरेजर के माध्यम से 22 करोड़ रुपए एकत्र किए और भारत में इसका उपयोग मेडिकल संसाधनों और कोरोना मरीजों के हितार्थ लिया जा रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3veGYcJ
No comments: