test

'हम दिल दे चुके सनम' को हुए पूरे 22 साल, इसी फिल्म से शुरू हुई थी सलमान-ऐश्वर्या की लव स्टोरी

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके हैं सनम' को आज पूरे 22 साल हो गए हैं। ये फिल्म 18 जून 1999 को रिलीज़ हुई थी। फिल्म में एक्टर सलमान खान, अजय देवगन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में नज़र आई थीं। इस फिल्म की कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में ऐश्वर्या और सलमान की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। फिल्म के 22 साल होने पर देखें फिल्म से जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें।

अजय देवगन ने भी शेयर की तस्वीरें

फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के 22 साल पूरे होने पर एक्टर अजय देवगन ने भी कुछ BTS फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा है कि सलमान, संजय, ऐश और मैं ये जानते थे कि कि हम सुपर सेंसिटिव फिल्म बना रहे हैं। तब हमने ये बिल्कुल भी नहीं सोचा था कि हम इतिहास रच रहे हैं। अजय ने बताया कि आज वो इस मौके पर विनम्र महसूस कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35xW8hZ
'हम दिल दे चुके सनम' को हुए पूरे 22 साल, इसी फिल्म से शुरू हुई थी सलमान-ऐश्वर्या की लव स्टोरी 'हम दिल दे चुके सनम' को हुए पूरे 22 साल, इसी फिल्म से शुरू हुई थी सलमान-ऐश्वर्या की लव स्टोरी Reviewed by N on June 18, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.