test

गायक किशोर कुमार ने की थी 4 शादियां, सभी थीं बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता और गायक किशोर कुमार अपनी शानदार अदाकारी और आवाज़ के लिए जाने जाते थे। बेशक आज वो दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में और गानें आज भी उनके चाहनेवालों के दिलों में अमर हैं। किशोर कुमार अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते थे। उनकी निजी जिंदगी में उन्हें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे। चलिए किशोर कुमार की निजी जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्से जानते हैं।

सत्यजीत रे की भतीजी से की थी किशोर कुमार ने शादी

किशोर कुमार की पर्सनल लाइफ पर एक नज़र डालें तो उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि चार शादियां की थीं। साल 1950 में किशोर कुमार ने पहली शादी की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम रूमा गुहा ठाकुरता था। जो कि सत्यजीत रे की भतीजी थीं। रूमा पेशे से एक्ट्रेस और गायिका थीं। शादी के दो साल बाद किशोर कुमार और रूमा के बेटे अमित कुमार का जन्म हुआ।

 

शादी के कुछ सालों बाद रूमा और किशोर कुमार का रिश्ता फीका पड़ने लगा। बताया जाता है कि रूमा चाहती थीं कि वो अपने करियर को छोड़ना नहीं चाहती थीं। जबकि किशोर कुमार चाहते थे कि वो घर पर रहकर ही काम बच्चे की देखभाल करें। जिसके बाद 1958 में रूमा और किशोर का तलाक हो गया।

 

यह भी पढ़ें- इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी से किशोर कुमार ने लिया था 'पंगा', खंडवा में पीएम मोदी ने किया जिक्र, पढ़िए पूरी कहानी

मधुबाला थीं किशोर कुमार की दूसरी पत्नी

रूमा से तलाक लेने के बाद किशोर कुमार बॉलीवुड की खूबसूरत सुपरस्टार मधुबाला को चाहने लगे और उन्होंने उन्हें अपनी पत्नी बनाने का फैसला लिया। मधुबाला संग शादी करने के लिए किशोर कुमार ने धर्म परिवर्तन भी कर लिया था। जिसके बाद उन्हें करीम अब्दुल के नाम से जाना जाने लगा। किशोर और मधुबाला की शादी हो गई और कुछ सालों बाद मधुबाला को दिल की बीमारी से ग्रस्त हो गईं। बीमारी के चलते साल 1969 में उनका देहांत हो गया।

शम्मी कपूर की पहली पत्नी से किशोर दा ने की शादी

मधुबाला के देहांत के बाद एक बार फिर किशोर कुमार तन्हा रह गए। जिसके बाद फिर किशोर कुमार ने एक्टर शम्मी कपूर की पहली पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस योगिता बाली को चाहने लगे। योगिता बाली किशोर कुमार की तीसरी पत्नी थीं। शादी के कुछ समय तक दोनों के बीच सबकुछ ठीक रहा। लेकिन कुछ सालों बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे और महज शादी के 2 साल बाद ही दोनों अलग हो गए।

यह भी पढ़ें- बचपन में फटे बांस जैसा गाते थे किशोर कुमार इस घटना ने बना दिया सिंगर, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े 10 दिलचस्प किस्से

चौथी शादी के बाद किशोर दा का हो गया था देहांत

तीसरी शादी टूटने के बाद किशोर कुमार अपनी जिंदगी में आगे बढ़े और उन्होंने एक्ट्रेस लीना चंदावरकर को डेट करना शुरू कर दिया। लीना पहली से ही शादीशुदा थीं, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनके पति का देहांत हो गया था। बताया जाता है कि पति की मौत के बाद लीना डिप्रेशन में रहने लगीं और उनके पिता वापस उन्हें अपने साथ अपने घर ले गए। कुछ समय बाद लीना चंदावरकर इंडस्ट्री में वापस लौंटी और काम करना शुरू कर दिया। काम करने के दौरान लीना की मुलाकात किशोर कुमार हुई। दोनों ने ही एक दूसरे को चाहने लगे और कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। साल 1987 में किशोर कुमार का निधन हो गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3widXxn
गायक किशोर कुमार ने की थी 4 शादियां, सभी थीं बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां गायक किशोर कुमार ने की थी 4 शादियां, सभी थीं बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां Reviewed by N on June 12, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.