test

गलत तरीके से छूने पर जया प्रदा सहित इन 4 एक्ट्रेसेस ने नहीं साधी चुप्पी, आरोपियों को थप्पड़ से सिखाया सबक

मुंबई। आम लड़कियों की ही तरह बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी कई बार छेड़छाड़ का सामना करना पड़ जाता है। कई बार छेड़खानी करने वाले लोग उनके सहकर्मी ही होते हैं, तो कभी-कभार भीड़ में छिपे लोग भी 'गंदी हरकतें' कर जाते हैं। हालांकि महिला सशक्तिकरण के युग में महिलाएं अब छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं करके, तुरंत विरोध करती हैं। कई बार ऐसे वाकए देखने में आए हैं कि एक्ट्रेसेस ने छेड़छाड़ करने वालों को थप्पड़ रसीद कर दिया। आइए जातने हैं ऐसे ही कुछ मामलों के बारे में—

जया प्रदा

jaya_prada.png

80 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस जया प्रदा ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान साथी कलाकार दिलीप ताहिल को थप्पड़ लगा दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलीप ताहिल एक सीन के दौरान खुद पर काबू नहीं रख पाए और एक्ट्रेस को कसकर पकड़ लिया। इससे नाराज जया ने दिलीप को थप्पड़ लगाते हुए याद दिलाया कि ये फिल्म है, असल जिंदगी नहीं।

 

राधिका आप्टे

radhika_apte.png

राधिका आप्टे बोल्ड और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। एक्ट्रेस को भी ऐसे ही एक घटना का सामना करना पड़ा था। उन्होंने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे एक साउथ फिल्म शूट कर रहीं थीं तो एक मशहूर साउथ इंडियन एक्टर ने उनके पैरों में गुदगुदी करना शुरू कर दिया था। राधिका ने उनका इरादा भांप लिया था और सबक सिखाने के लिए थप्पड़ रसीद कर दिया।

यह भी पढ़ें : Kangana Ranaut का खुलासा, पापा से बोलीं- अगर आपने मुझे थप्पड़ मारा तो मैं भी आपको थप्पड़ मारूंगी

स्कारलेट विल्सन

scarlett_wilson.png

मॉडल स्कारलेट विल्सन ने हिन्दी और साउथ की कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग किए हैं। 'बाहुबली' मूवी के 'मनोहारी' सॉन्ग में भी वह नजर आईं थीं। इस गाने की शूटिंग के दौरान उनके सह-कलाकार उमाकांत राय ने उन्हें गलत तरीके से टच कर लिया था। बताया जाता है कि मॉडल ने तुरंत ही उमाकांत को थप्पड़ लगा दिया था।

यह भी पढ़ें : इन बॉलीवुड सेलेब्स से हुई ऐसी 'गलतियां' कि प्रतिष्ठा को पहुंचा नुकसान, पिछड़ गए करियर में

गीतिका त्यागी

gitika_taygi.png

'आत्मा' और 'वन बॉय टू' जैसी कुछ फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस गीतिका त्यागी भी शारीरिक छेड़छाड़ की शिकार हुई हैं। साल 2014 में उन्होंने सुभाष कपूर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। एक कार्यक्रम के दौरान जब सुभाष और उनकी पत्नी बैठे हुए थे, गीतिका और सुभाष में झगड़ा शुरू हो गया। एक्ट्रेस का कहना था कि सुभाष ने उन्हें जबरन छूने की कोशिश की। इसी दौरान एक्ट्रेस ने सुभाष को थप्पड़ रसीद कर दिया। बाद में सुभाष ने अपनी गलती स्वीकार की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xz2JEF
गलत तरीके से छूने पर जया प्रदा सहित इन 4 एक्ट्रेसेस ने नहीं साधी चुप्पी, आरोपियों को थप्पड़ से सिखाया सबक गलत तरीके से छूने पर जया प्रदा सहित इन 4 एक्ट्रेसेस ने नहीं साधी चुप्पी, आरोपियों को थप्पड़ से सिखाया सबक Reviewed by N on June 21, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.