test

बॉलीवुड की वे 5 एक्ट्रेसेस जिन्होंने करियर की परवाह नहीं की, कम उम्र में रचा ली शादी

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों शादी से ज्यादा करियर की तरजीह दी जाती है। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब कुछ एक्ट्रेसेस ने बहुत जल्दी शादी कर घर बसा लिया और अपना समय परिवार को दिया। इसके कारण उनका करियर जहां था, वहीं तक सिमट के रह गया। इनमें से अधिकतर का कहना है कि उन्हें जल्दी शादी करने का कोई अफसोस नहीं है। वे खुद चाहती थीं कि जल्द से जल्द घर बसाकर सेटल हो जाएंं। आइए जानते हैं कौन हैं वे एक्ट्रेसेस:

 

डिंपल कपाड़िया

dimple_kapadia.png

बॉलीवुड में सबसे कम उम्र में शादी करने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं डिंपल कपाड़िया। एक्ट्रेस ने महज 16 साल की उम्र में शादी कर ली थी। जब उनकी शादी उस जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना से हुई, तब उनकी ऐज में 15 साल का अंतर था। मार्च, 1973 में दोनों की शादी की खूब चर्चा हुई थी। इस शादी के बारे में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरी सफलता से ज्यादा बड़ी चीज थी राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार से शादी करना। उनकी एक फैन होने के नाते, यह सपना सच होने जैसा था। 18 जुलाई, 2012 को राजेश खन्ना का निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें : दुल्हन से जुड़ी इन 5 परंपराओं को इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपनी शादियों में तोड़ा

दिव्या भारती

divya_bharti.png

इस लिस्ट में दिव्या भारती का नाम दूसरे नंबर पर आता है। दिव्या ने 18 साल की उम्र में निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला से विवाह रचा लिया था। हालांकि एक्ट्रेस लम्बे समय तक वैवाहिक जीवन का सुख नहीं भोग पाईं और रहस्मयी परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिव्या ने 5 अप्रेल, 1993 को आत्महत्या कर ली थी। दिव्या की डेथ की बाद साजिद ने पत्रकार वर्धा से शादी की। बॉलीवुड हंगामा से इंटरव्यू में एक बार वर्धा ने कहा था कि दिव्या की मौत के बाद लोगों ने उन्हें बहुत ताने मारे। हालांकि वर्धा का कहना था कि दिव्या की मौत के बाद आज भी वह उनके परिवार के जीवन का हिस्सा हैं।

 

नीतू सिंह

neetu_singh.png

इस लिस्ट में तीसरा नाम है नीतू सिंह का। नीतू सिंह ने 21 साल की आयु में ऋषि कपूर से शादी की। ऋषि की उम्र नीतू से 14 साल ज्यादा थी। इस दौरान एक तरफ नीतू का करियर परवान चढ़ रहा था, ऋषि इंडस्ट्री में खुद को एक स्टार के रूप में स्थापित कर चुके थे। 30 अप्रेल, 2020 में स्वास्थ्य कारणों के चलते ऋषि का निधन हो गया। 67 साल के ऋषि निधन से पहले कैंसर से लड़ रहे थे।

यह भी पढ़ें : अदनान सामी और जावेद जाफरी ने इस अभिनेत्री से की शादी, दोनों का हुआ तलाक

भाग्यश्री

bhagyashree.png

भाग्यश्री ने भी नीतू की तरह 21 साल की उम्र में एक्टर हिमालय दासानी से शादी कर ली। दोनों स्कूल के दिनों से एक—दूसरे से प्यार करते थे। उनके इस शादी से दो बच्चे अवंतिका और अभिमन्यु हैं। एक इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया था कि उन्होंने 'मैंने प्यार किया' मूवी की सफलता को समझा ही नहीं। कई वर्षों बाद उन्हें अहसास हुआ कि जितनी सफलता उनको एक फिल्म से मिली, उसके लिए कलाकार पूरी जिंदगी लगा देते हैं। हालांकि जल्दी शादी कर घर बसाने के निर्णय का उन्हें आज भी कोई दुख नहीं है।

 

बबीता

babita_marriage.png

बबीता कपूर ने रणधीर कपूर से शादी की थी। दोनों बचपन से दोस्त थे। उस समय बबीता 23 साल की थींं। उनकी दो बेटियां करिश्मा और करीना कपूर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 1971 में आई फिल्म 'कल आज और कल' मेंं राज कपूर ने बबीता को लीड एक्ट्रेस जरूर लिया, लेकिन रणधीर से शादी पर उन्हें आपत्ति थी। इस शादी के लिए राज कपूर ने शर्त रखी थी कि अगर शादी के बाद बबीता एक्टिंग छोड़ दें, तो वे राजी हो जाएंगे। बबीता ने शर्त मान ली और 6 नवंबर, 1971 को दोनों की शादी हो गई। बताया जाता है कि 1988 में दोनों अलग हो गए। तलाक आज तक नहीं लिया है। हालांकि अलग-अलग घर में रहकर भी दोनों ने बच्चों को बराबर प्यार दिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TccTfv
बॉलीवुड की वे 5 एक्ट्रेसेस जिन्होंने करियर की परवाह नहीं की, कम उम्र में रचा ली शादी बॉलीवुड की वे 5 एक्ट्रेसेस जिन्होंने करियर की परवाह नहीं की, कम उम्र में रचा ली शादी Reviewed by N on June 08, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.