test

सलमान खान से लेकर शाहरुख खान समेत बॉलीवुड के ये स्टार्स जा चुके हैं जेल, नाम देख हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर्स हमेशा ही बड़े पर्दे पर हीरो की भूमिका निभाते हुए नज़र आते हैं। दर्शकों की नज़रों में भी ये हस्तियां अपनी अच्छी छाप छोड़ जाते हैं। लेकिन कुछ अभिनेता दरअसल में असल जिंदगी में कुछ और ही नेचर के होते हैं। रियल लाइफ में इन सभी का एक अलग बर्ताव देखने को मिलता है। जिसे देख लोग काफी हैरान हो जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सेलेब्स के बारें में बताने जा रहे हैं। जो जेल में सलाखों के पीछे रहकर आए हैं।

far.jpg

फरदीन खान

अपनी चार्मिंग स्माइल के लिए मशहूर एक्ट्रेर फरदीन खान भी जेल की हवा खा चुके हैं। साल 2001 में फरीदन खान को ड्रग्स रखने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। जिसके बाद साल 2012 में मुंबई सेशन कोर्ट ने अभियोजन से छूट दे दी थी।

ab.jpeg

जॉन अब्राहम

इस लिस्ट में जॉन अब्राहम का नाम देख आपको हैरानी होगी लेकिन ये सच है। एक्टर जॉन अब्राहम को रैश ड्राइविंग के चलते मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया था। उन्हें करीबन 15 दिनों तक जेल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद हाईकोर्ट ने उनकी सजा को खारिज कर उन्हें जमानत दे दी थी।

यह भी पढ़ें- Fardeen Khan ने उनके मोटापे का मजाक उड़ाने वालों को दिया करारा जवाब, फिट होकर वापस लौटे.. देखिए तस्वीरें

saif.jpg

सैफ अली खान

सैफ अली खान को मारपीट के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, सैफी अली खान फाइव स्टार होटल में खाना खाने गए थे। डिनर करते हुए उनकी बहस बिजनेसमैन से हो गई और उन्होंने उसे जोरदार घूंसा मार दिया। सैफ पर लोकल कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 325, 34 के तहत आरोप तय किए थे।

sal.jpg

सलमान खान

सलमान खान कई बार जेल हो आए हैं। सलमान वैसे तो बहुत केस चल रहे हैं, लेकिन साल 1998 में उन्होंने काला हिरण शिकार किया था। जिसके बाद उन्हें जोधपुर अदालत ने दोषी करार करते हुए 5 साल की जेल की सजा सुनाई थी। आपको बता दें अभी भी जोधपुर कोर्ट में मामला चल रहा है।

यह भी पढ़ें- किसानों की जिंदगी जी रहे Salman Khan ने शेयर की तस्वीर, कैप्शन में लिखा- 'हर एक किसान की इज्जत करें'

sha_1.jpg

शाहरुख खान

शाहरुख खान को एक पत्रकार संग बदसलूकी करने के आरोप में जेल ले जाया गया था। इस बात का खुलासा खुद शाहरुख खान ने डेविड लेटरमैन को दिए इंटरव्यू में किया था।

san.jpg

संजय दत्त

संजय दत्त भी हमेशा विवादों में घिरे रहे हैं। एक्टर को साल 1993 के मुंबई बॉम्ब ब्लास्ट मामले में शामिल होने का आरोपी ठहराया गया था। इस मामले में उन्हें 6 साल की जेल भी हुई थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में संजय दत्त की सजा को कम कर 5 का कर दिया था। पुणे की यरवदा में जेल में संजय दत्त रहे थे और साल 2016 में उन्हें रिहा कर दिया गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pXm4Na
सलमान खान से लेकर शाहरुख खान समेत बॉलीवुड के ये स्टार्स जा चुके हैं जेल, नाम देख हो जाएंगे हैरान सलमान खान से लेकर शाहरुख खान समेत बॉलीवुड के ये स्टार्स जा चुके हैं जेल, नाम देख हो जाएंगे हैरान Reviewed by N on June 15, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.