test

सोनम के लिए अर्जुन कपूर ने लिया पंगा, पिटे भी और स्कूल से हुए सस्पेंड

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी सगी बहन ही नहीं, कजिन सिस्टर्स का भी खास ख्याल रखते हैं। अपने चाचा अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर के साथ भी एक्टर का खासा लगाव है। बचपन में अर्जुन अपनी बहन के लिए स्कूल में झगड़ा मोल ले लिया था। हालांकि इस झगड़े में उन्हें मार खानी पड़ी थी। यह किस्सा खुद अर्जुन ने एक बातचीत में शेयर किया है। आइए जानते हैं क्या है ये किस्सा:

अर्जुन को खानी पड़ी मार
दरअसल, अर्जुन कपूर हाल ही आरजे सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में बताया कि सोनम और वह आर्य विद्या मंदिर में साथ ही पढ़ते थे। उस वक्त वह गोल-मटोल हुआ करते थे। दोनों बहन-भाई को बास्केटबॉल खेलना अच्छा लगता था। 'एक दिन स्कूल के कुछ सीन‍ियर्स आए और सोनम से बॉल छीनकर ले गए। वे बोले कि अब खेलने का समय उनका है। सोनम मेरे पास रोते हुए आई और सीनियर्स के बारे में श‍िकायत की।' यह सुनकर अर्जुन को गुस्सा आ गया और सबक सिखाने के इरादे से उस लड़के के पास गए। जाते ही अर्जुन ने लड़के को अपशब्द कह दिए। अर्जुन के अनुसार, 'वो लड़का मुझे घूरता रहा और गालियां सुनता रहा। इसके बाद उस लड़के ने मुझे ऐसा पंच मारा कि मेरी आंख पर काला घेरा बन गया।' पिटाई होने के बाद सोनम ने अर्जुन से माफी मांगी।

यह भी पढ़ें : अर्जुन कपूर बोले- बहन अंशुला ने मेरे लिए बहुत सारे त्याग किए हैं

अर्जुन को किया गया सस्पेंड
दरअसल, सोनम और अर्जुन को वो सीनियर नेशनल बॉक्सिंग लेवल का प्लेयर था। सोनम के कारण अर्जुन ने गलत लड़के से झगड़ा मोल लिया और पिटाई खाई। इसका परिणाम ये हुआ कि न केवल अर्जुन को डॉक्टर के पास जाना पड़ा, बल्कि उन्हें सीनियर को अपशब्द कहने के चलते सस्पेंड भी कर दिया गया। मजेदार बात ये है कि इस पिटाई के बाद अर्जुन ने सोनम से कह दिया कि आगे से वह अपना ख्याल खुद रखे।

यह भी पढ़ें : पिता बोनी कपूर के श्रीदेवी से शादी करने पर बोलें अर्जुन कपूर- 'मां ने पापा के खिलाफ कभी जहर नहीं भरा'

गौरतलब है कि अर्जुन ने अपनी कजिन जान्हवी और खुशी कपूर का भी तब बहुत ख्याल रखा था, जब श्रीदेवी का निधन हो गया था। इससे पहले अर्जुन श्रीदेवी के परिवार से इतना लगाव नहीं रखते थे। लेकिन उस दौरान एक्टर ने दुख में बहनों को सपोर्ट किया और परिवार के साथ खड़े रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3idB7Av
सोनम के लिए अर्जुन कपूर ने लिया पंगा, पिटे भी और स्कूल से हुए सस्पेंड सोनम के लिए अर्जुन कपूर ने लिया पंगा, पिटे भी और स्कूल से हुए सस्पेंड Reviewed by N on June 02, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.