test

विक्की कौशल और कटरीना कैफ का रिलेशनशिप हुआ कंफर्म! एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने लगाई मुहर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। फिल्मों के अलावा, कटरीना कैफ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। काफी वक्त से ये खबरें आ रही हैं कि कटरीना कैफ एक्टर विक्की कौशल को डेट कर रही हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ में देखा जाता है। इतना ही नहीं, कई बार पैपराजी ने विक्की कौशल को कटरीना के घर जाते हुए भी स्पॉट किया। हालांकि, दोनों ने कभी अपने इस रिलेशनशिप को लेकर बात नहीं की। लेकिन अब दोनों के रिश्ते पर मुहर लग चुकी है।

ये भी पढ़ें: काम न होने के कारण पूरा टैक्स नहीं चुका पाई हैं कंगना रनौत

katrina_kaif_2.jpg

दरअसल, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने कटरीना कैफ और विक्की कौशल के रिश्ते पर मुहर लगाई है। उन्होंने बताया है कि दोनों साथ हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, Zoomtv के एक इंटरव्यू में हर्षवर्धन से एक सवाल किया गया था। जिसके जवाब में उन्होंने इस खबर को पुख्ता किया। उनसे पूछा गया था कि इंडस्ट्री की ऐसी कौन सी अफवाह है, जो उन्हें लगता है सही है या फिर पीआर मूव। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'विकी और कटरीना साथ हैं और यह सच है।' इसके साथ उन्होंने कहा, 'क्या यह बताकर मैं मुसीबत में पड़ने वाला हूं?'

वहीं, हाल ही में विक्की कौशल को कटरीना कैफ के घर पर देखा गया। सोमवार को दोपहर के वक्त विक्की कटरीना से मिलने पहुंचे थे। पैपराजी ने विक्की कौशल को कटरीना कैफ के घर से निकलते हुए अपने कैमरों में कैद किया था। बीते साल भी लॉकडाउन में भी विक्की कौशल को कटरीना के घर के बाहर स्पॉट किया गया था।

ये भी पढ़ें: अमीषा पटेल ने अपने ही पिता पर लगाया था 12 करोड़ का हर्जाना

katrina_kaif.jpg

बता दें कि कटरीना और विक्की के अफेयर के चर्चे उस वक्त से शुरू जब दोनों को बॉलीवुड की होली पार्टी में स्पॉट किया गया था। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। उनके इस वीडियो के बैकग्राउंड में विक्की और कटरीना को साथ में देखा गया। बस, वहीं से दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी। उसके बाद कई मौकों पर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। इसके अलावा, साल 2018 में करण जौहर के चैट शो में करण जौहर ने कटरीना कैफ से पूछा था कि उनके साथ कौन सा एक्टर अच्छा दिखेगा। इस पर कटरीना ने विक्की कौशल का नाम लिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pzhDbr
विक्की कौशल और कटरीना कैफ का रिलेशनशिप हुआ कंफर्म! एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने लगाई मुहर विक्की कौशल और कटरीना कैफ का रिलेशनशिप हुआ कंफर्म! एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने लगाई मुहर Reviewed by N on June 09, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.