test

रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे नहीं, इनसे हुआ था सुशांत सिंह राजपूत को सच्चा प्यार

नई दिल्ली। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन से हर किसी को गहरा सदमा लगा था। कुछ ही दिनों में उनकी पहली बरसी है। लेकिन उनके निधन के बाद से ही फैंस उन्हें रोज याद करते हैं। फिल्मों के अलावा, सुशांत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते थे।

ये भी पढ़ें: जब जया बच्चन ने शाहरुख खान को थप्पड़ मारने की कही थी बात

कई एक्ट्रेसेस से जुड़ा सुशांत का नाम
जब सुशांत सिंह राजपूत सीरियल्स में काम करते थे तो उनका नाम 'पवित्र रिश्ता' को-स्टार अंकिता लोखंडे से जुड़ा था। दोनों ने लगभग छह सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। ऐसा लग रहा था कि अब दोनों जल्द शादी कर लेंगे। लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। अंकिता से अलग होने के बाद सुशांत का नाम एक्ट्रेस कृति सेनन से जुड़ा। दोनों फिल्म 'राब्ता' में साथ नजर आए थे। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। हालांकि, दोनों ने कभी आधिकारिक तौर पर इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। कृति से भी सुशांत का जल्द ब्रेकअप हो गया। खबरों के मुताबिक, कृति के बाद सारा अली खान से सुशांत की नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि, ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला।

सच्चे प्यार का किया खुलासा
उसके बाद सुशांत की जिंदगी में रिया चक्रवर्ती की एंट्री होती है। लेकिन कुछ ही वक्त ही बाद सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं सुशांत का सच्चा प्यार कौन था? इस बारे में खुद एक्टर ने खुलासा किया था कि उन्हें सच्चा प्यार कब हुआ। दरअसल, सुशांत साल 2019 में एक इवेंट में स्‍पीकर के तौर पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने सच्चे प्यार का खुलासा किया था। उन्हें चौथी क्लास में अपनी टीचर से प्यार हुआ था। एक्टर ने मजाक-मजाक में बताया था कि उन्‍होंने टीचर को अप्रोच नहीं किया क्‍योंकि उन्‍हें एग्‍जाम पास करना था।

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती ने सभी को पछाड़ा, बने Most Desirable Man और Woman

पहली डेट के बारे में की बात
इसी इवेंट में सुशांत ने अपनी पहली डेट के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया था, 'मैं इंजीनियरिंग स्‍टूडेंट्स को पढ़ाता था और उन पैसों से मैंने एक बाइक खरीदी थी। इसके बाद मैं अपनी पहली डेट पर पराठे खाने मुरथल गया था।' बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून, 2020 मुंबई स्थित उनके फ्लैट में पाया गया था। अचानक उनकी मौत से हर कोई हैरान रह गया था। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस उन्हें रोजाना याद करते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cr37xb
रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे नहीं, इनसे हुआ था सुशांत सिंह राजपूत को सच्चा प्यार रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे नहीं, इनसे हुआ था सुशांत सिंह राजपूत को सच्चा प्यार Reviewed by N on June 08, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.