test

नेहा कक्कड़ को जन्म नहीं देना चाहती थीं उनकी मां, माता की चौकी में गाकर करती थीं गुजारा

नई दिल्ली। बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दुनियाभर में लोग उन्हें लोग जानते हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 58 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इससे ही उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। आज नेहा कक्कड़ अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ था। आज भले ही नेहा एक गाने के करोड़ों रुपए लेती हों लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वह गुजारा करने के लिए जगराते में गाया करती थीं।

मां नहीं देना चाहती थीं जन्म
नेहा के घर के हालात इतने खराब थे कि उनकी मां उन्हें जन्म ही नहीं देना चाहती थीं। इस बात का खुलासा उनके भाई व सिंगर टोनी कक्कड़ ने किया था। उन्होंने बताया था कि उनके परिवार की स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे में उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि तीसरे बच्चे का जन्म हो। लेकिन प्रेग्नेंसी के आठ महीने बीत जाने के कारण उनकी मां अबॉर्शन नहीं करा पाईं। जिसके बाद नेहा का जन्म हुआ। हालांकि, वक्त और हालात अभी भी नहीं बदले थे। घर का खर्च चलाने के लिए नेहा ने चार साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। उनकी बहन सोनू कक्कड़ भी जगराते में गाया करती थी। नेहा ने उनको सुनते-सुनते ही गाना सीखा।

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र नहीं चाहते थे फिल्मों में नाचें और गाएं उनकी बेटियां

neha_kakkar1.jpg

पिता बेचते थे समोसा
नेहा और सोनू कक्कड़ भजन गाकर घर का खर्च चलाती थीं। वहीं, उनके पिता ऋषिकेश में एक कॉलेज के बाहर समोसा बेचते थे। नेहा का पूरा परिवार एक किराए के कमरे में रहा करते थे। इसके बाद नेहा ने साल 2006 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में हिस्सा लिया। उस वक्त वह 18 साल की थीं। इस शो में नेहा का सफर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। साल 2008 में उन्होंने अपना एलबम ‘नेहा द रॉकस्टार’ लॉन्च किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। नेहा को पहली सफलता 'सेकेंड हैंड जवानी' मिली। इसके अलावा, 'यारियां' फिल्म के गाने 'सनी-सनी' भी सुपरहिट हुआ। उस वक्त हर किसी की जुबान पर यही गाना होता था।

ये भी पढ़ें: यामी गौतम की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने, लग रही हैं बला की खूबसूरत

neha_kakkar.jpg

रोहनप्रीत को बनाया जीवनसाथी
आज नेहा का हर गाना सुपरहिट होता है। यूट्यूब पर उनके गाने को कई मिलियन व्यूज मिलते हैं। आज नेहा करोड़ों की मालकिन हैं। उनका जहां जन्म हुआ था, उसी जगह उन्होंने एक आलीशान बंगला खरीदा है। उनके पास कई लग्जरी कारें हैं। वहीं, नेहा ने पिछले साल 24 अक्टूबर को रोहनप्रीत सिंह से शादी कर ली है। दोनों के बीच उम्र का फासला है लेकिन प्यार में दोनों ने कुछ नहीं देखा। दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ikVoo7
नेहा कक्कड़ को जन्म नहीं देना चाहती थीं उनकी मां, माता की चौकी में गाकर करती थीं गुजारा नेहा कक्कड़ को जन्म नहीं देना चाहती थीं उनकी मां, माता की चौकी में गाकर करती थीं गुजारा Reviewed by N on June 06, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.