test

क्या सनी लियोन-डेनियल वेबर बेच रहे लॉस एंजिलिस का बंगला? ऐसा दिखता है ये 'सपनों का घर'

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर के अमरीका के लॉस एंजिलिस स्थित बंगले की तस्वीरें इन दिनों खूब चर्चा में हैं। वजह है डेनियल का एक पोस्ट जिसमें वह अपने अमरीका स्थित बंगले के सामने खड़े हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है,'जन्नत की कीमत होती है।' इसके साथ ही उनके इस घर के बिकने की चर्चा शुरू हो गई। ऐसे में आइए देखते हैं कैसा दिखता है उनका ये लॉस एंजिलिस वाला बंगला। सनी और उनके पति की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर तस्वीरों में कई बार इस घर की झलक दिखाई दी है।

sunny_leone_home_photos.png

सनी और डेनियल के इस लॉस एंजिलिस वाले बंगले की कीमत 34 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कपल ने इसे अभी किराए पर दे रखा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी का ये बंगला लॉस एंजिलिस के शरमन ओक्स में करीब 1 एकड़ में स्थित है। सनी का यह घर बेवर्ली हिल्स से 30 मिनट और हॉलीवुड साइन वाली जगह से 5 मिनट की दूरी पर है। इस जमीन के बीच में घर की इमारत है और बाकी जगह हरे और घने पेड़।

sunny_leone_home_pics.png

बताया जाता है कि सनी और डेनियल ने यह बंगला तब खरीदा जब सनी का 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उनके पड़ोसियों में अधिकतर अमरीकी स्टार्स हैं।

sunny_leone_home_picture.png

रिपोर्ट्स की मानें तो, सनी और डेनियल के इस बंगले में कुल 6 बेडरूम, लिविंग और डायनिंग रूम, किचन, बार, गेस्ट हाउस, स्टाफ क्वॉर्टर, एक स्वीट और इसके अलावा आधुनिक सुविधाएं हैं। डेनियल ने 2017 में एक इंटरव्यू में कहा था,'सनी और मैं ये प्रोपार्टी लम्बे समय से लेना चाह रहे थे। इस सप्ताह हमें इसका पजेशन मिला। हमने इसके लिए इटली, रोम और स्पेन से आर्ट आइटम इकट्ठा कर रखे हैं। इसको सजाने के लिए चीजें हमने दुनियाभर के ट्यूर के दौरान खरीदी थीं।

sunny_leone_home_pic.png

गौरतलब है कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान सनी अपने परिवार सहित यहां आ गई थीं। भारत में लॉकडाउन खत्म होने पर वही मुंबई लौटी थींं।

sunny_leone_home_pictures.png

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी ने इसी साल मुंबई में एक डुप्लैक्स घर खरीदा है। इस प्रोजेक्ट में अमिताभ बच्चन ने भी डुप्लैक्स घर लिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S24wDm
क्या सनी लियोन-डेनियल वेबर बेच रहे लॉस एंजिलिस का बंगला? ऐसा दिखता है ये 'सपनों का घर' क्या सनी लियोन-डेनियल वेबर बेच रहे लॉस एंजिलिस का बंगला? ऐसा दिखता है ये 'सपनों का घर' Reviewed by N on June 15, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.