test

शत्रुघ्न सिन्हा के मंत्री बनने पर सोनाक्षी सिन्हा ने दे डाली थी उन्हें धमकी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म दबंग से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह रज्जो के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में उनकी एक्टिंग और डायलॉग्स को काफी पसंद किया गया। इसके बाद से ही वह कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आज सोनाक्षी अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। तो चलिए आज उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़ा एक रोचक किस्सा-

सोनाक्षी की बढ़ा दी गई सुरक्षा
दरअसल, जब शत्रुघ्न सिन्हा राजनीति में थे तब सोनाक्षी सिन्हा के लिए स्कूल जाना काफी मुश्किल हो गया था। उनपर काफी ध्यान दिया जाता था। उनकी सिक्योरिटी बहुत टाइट थी। ऐसे में इससे परेशान होकर सोनाक्षी ने अपने पिता को धमकी दे डाली थी कि वह स्कूल जाना छोड़ देंगी। सोनाक्षी ने एक बार खुद इस बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें ये काफी अजीब लगता था कि हर जगह उनके साथ एक अनजान व्यक्ति चलता था। जब शत्रुघ्न सिन्हा मंत्री बने थे। तब वह छठी या सातवीं क्लास में थीं। पिता के मंत्री बनने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और उनके साथ एक गनमैन भी चलता था।

sonakshi_sinha1.jpg

स्कूल छोड़ने की दी धमकी
सोनाक्षी ने ये भी बताया कि स्कूल जाते वक्त उनके साथ क जीप भरकर सुरक्षा रक्षक उनके साथ चलते थे, जिनके पास बंदूक होती थी। ऐसे में स्कूल में हर कोई उनको ही देख रहा था कि ये क्या हो रहा है। उन्हें इस चीज से बहुत बुरा लगता था। जिसके बाद उन्होंने अपनी मां से कहा कि जब तक ये सब रुक नहीं जाता, तब तक वह स्कूल नहीं जाएंगी। सोनाक्षी ने बताया कि जब ये सब रुक गया तो उन्हें काफी अच्छा लगा। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने घर से काफी दूर कॉलेज में एडमिशन लिया। उन्होंने ऐसा किया ताकि वह दोस्तों के साथ खुलकर मुंबई लोकल में सफर कर सकें। एक बार उन्होंने कहा था कि लोकल से सफर करने पर उन्हें पहली बार स्वतंत्रता का अहसास हुआ था।

सोनाक्षी की अपकमिंग फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक सोशल वर्कर के रोल में होंगी। उनके किरदार का नाम सुंदरबन होगा। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, संजय दत्त, शरद केलकर, प्रणिता सुभाष और नोरा फतेही भी लीड रोल में होंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ce373h
शत्रुघ्न सिन्हा के मंत्री बनने पर सोनाक्षी सिन्हा ने दे डाली थी उन्हें धमकी शत्रुघ्न सिन्हा के मंत्री बनने पर सोनाक्षी सिन्हा ने दे डाली थी उन्हें धमकी Reviewed by N on June 02, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.