test

सलमान खान हाथ में क्यों पहनते हैं ब्रेसलेट

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हमेशा अपने हाथ में फिरोजा रत्न वाला ब्रेसलेट पहने नजर आते हैं। शूटिंग हो या सार्वजनिक कार्यक्रम या वर्चुअल मीट, सलमान के हाथ में ये ब्रेसलेट दिख ही जाता है। एक्टर के साथ ही ब्रेसलेट भी फैंस का ध्यान खींचता आया है। फैंस के मन में ये सवाल उठता रहता है कि आखिर क्या वजह है कि सलमान ने इसे अपनी पर्सनैलिटी का अभिन्न हिस्सा बना लिया है। आइए जानते हैं सलमान खान के इस ब्रेसलेट की पूरी कहानी:

जब सलमान ने खुद बताया ब्रेसलेट का राज
सलमान खान का यह ब्रेसलेट पहली बार उनकी 2003 में आई फिल्म 'तेरे नाम' में दिखाई दिया था। सिल्वर कलर की चैन के साथ फिरोजा रत्न से सजा ये ब्रेसलेट सलमान का लकी चार्म माना जाता है। 2016 में अपनी फिल्म 'जय हो' के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान ने बताया था, ये ब्रेसलेट उनके पिता सलीम खान ने पहना हुआ था। उन्होंने इसे देखा और इसकी एक कॉपी बना ली। फिर खुद अपने लिए भी ये फिरोजा रत्न का ब्रेसलेट बनवा लिया। इसके बाद से वह इसे हमेशा पहने रखते हैं। वहीं, सलमान के फैंस का मानना है कि जब से ये ब्रेसलेट उन्होंने पहना है, उनको लगातार सफलता मिलती चली गई और वे टॉप के बॉलीवुड स्टार बन गए।

यह भी पढ़ें : सलमान खान की फिल्म पर सलीम खान ने दिया दिल तोड़ने वाला बयान, बोलें- 'बिल्कुल अच्छी नहीं थी राधे'

इसे लकी मानते हैं सलमान
सलमान खान ने एक बार इस ब्रेसलेट को लेकर बातचीत मेंं कहा था कि ये उनके लिए लकी है। इसके बाद फैंस भी अपने चहेते स्टार को देख, ऐसा ब्रेसलेट पहनने लगे। बाजार में भी इसकी कॉपी मिलने लगी।

यह भी पढ़ें : शूटिंग पर संशय: सलमान खान-कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' का सेट तोड़ा

क्या कहता है ज्योतिष
फिरोजा शुक्र ग्रह का प्रतिनिधि है, इसलिए इसे शुक्रवार को पहनना अधिक लाभकारी माना जाता है। फिरोजा रत्न पहनने की सलाह उन लोगों को दी जाती है जो मीडिया, मनोरंजन या क्रिएटिव फील्ड में होते हैं। शराब और जुए की लत वालों को भी इसे पहनाया जाता है। ज्यादा गुस्से वाले लोगों को भी इसे पहनने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि जिसको फिरोजा सूट कर जाए, उस पर काला जादू का असर नहीं होता है, दुश्मन उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। इसे पहनने वालों में जबरदस्त आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित होती है। प्रेम प्रसंग में सफलता और शादी के योग के लिए भी इसे पहना जाता है। इनमें से कौनसी वजह से सलमान ने यह ब्रेसलेट धारण कर रखा है, यह तो आप समझ ही गए होंगे। हां, लेकिन ये साफ है कि इस ब्रेसलेट को पहनने के बाद सलमान का करियर ग्राफ उपर की तरफ ही बढ़ा है। छोटे—मोटे मामलों को छोड़ दें, तो उनकी आगे बढ़ने की रफ्तार में कभी कमी नहीं देखी गई।

जब खो गया था सलमान का लकी ब्रेसलेट

सलमान का यह लकी ब्रेसटेल एक बार खो गया था। बताया जाता है कि इसके खोने से सलमान बैचेन से हो गए थे। यहां तक कि खाना-पीना भी छोड़ दिया था। किसी भी तरह इसे वापस लाना चाहते थे। घर में हर जगह ढूंढ़ा गया, नहीं मिला। आखिरकार यह स्विमिंग पूल में मिला। ये ब्रेसलेट एक्टर अस्मित पटेल को मिला था। उन्होंने सलमान को इसे वापस लौटा दिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ii4TUY
सलमान खान हाथ में क्यों पहनते हैं ब्रेसलेट सलमान खान हाथ में क्यों पहनते हैं ब्रेसलेट Reviewed by N on June 06, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.