test

मलाइका से लेकर करीना तक योगा कर खुद को रखती हैं फिट

नई दिल्ली। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। योग देश में नहीं विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है। फिट रहने के लिए आम से लेकर खास तक सभी योग का सहारा ले रहे हैं। आज हम बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारें में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने योग कर खुद को फिट रखा हुआ है।

maliaka.jpg

मलाइका अरोड़ा

फिटनेस के मामले में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम टॉप पर आता है। मलाइका 47 साल की हो गई है और आज भी वो अपनी बोल्डनस और हॉटनेस से लोगों के होश उड़ा देती हैं। मलाइका की फिटनेस की वजह योगा है। मलाइका को अक्सर योगा करते हुए ही स्पॉट किया जाता है। मलाइका सोशल मीडिया पर योगा करते हुए एक से बढ़कर एक तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें- बैकलेस ड्रेस में करीना कपूर खान से मिलने पहुंची Malaika Arora, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बोल्ड अवतार

kareena.jpg

करीना कपूर

एक्ट्रेस करीना कपूर भी खुद को फिट रखने के लिए योगा करती हैं। जब करीना पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं। तब भी उन्होंने अपना वजन कम करने के लिए योग का ही सहारा लिया था। दूसरी प्रेग्नेंसी में भी बेबो योगा करती हुईं दिखाई दी थीं।

shilpa.jpg

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फिटनेस की वजह से भी जानी जाती है। शिल्पा भी खुद को फिट रखने के लिए रोज़ाना योग करती हैं। शिल्पा अपने फैंस को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं।

 

यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty के नाम पर लगा धोखाधड़ी आरोप, लगाया करोड़ों का चूना, केस दर्ज

sus.jpg

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन 45 साल की हो गई हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए योग करती हैं। सुष्मिता अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग भी योग पोज करते हुए देखा जाता है। सोशल मीडिया पर सुष्मिा सेन की योग तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल होती है।

bp.jpg

बिपाशा बासु

एक्ट्रेस बिपाशा बासु बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं। एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए योग का ही इस्तेमाल करती हैं। बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर संग भी योग करते हुए तस्वीरें पोस्ट करती हैं और अपने फैंस को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qdWdRg
मलाइका से लेकर करीना तक योगा कर खुद को रखती हैं फिट मलाइका से लेकर करीना तक योगा कर खुद को रखती हैं फिट Reviewed by N on June 21, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.