test

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक के अंडरगार्मेंट्स धोते थे अमीषा पटेल के भाई अश्मित, फिर भी मिला धोखा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के भाई और एक्टर अश्मित पटेल टॉप के स्टार्स में तो शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनसे जुड़ी कंट्रोवर्सीज की वजह से वे सुर्खियों में रहे हैं। अश्मित ने 'मर्डर', 'फ्लाइट क्लक —मेंबर्स ओनली' और 'जय हो' जैसी फिल्मों में काम किया है। वह 2010 में आए 'बिग बॉस 4' का भी हिस्सा रहे हैं। इस शो में वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक के साथ नजदीकियों को लेकर चर्चा में रहे थे। उनकी नजदीकियों ने भी शो को सुर्खियों में बनाए रखा। एक इंटरव्यू में वीना ने कहा था कि अश्मित उनके अंडरगार्मेंट धोते थे। हालांकि दोनों का रिलेशन 'बिग बॉस' तक ही रहा और बाद में अलग हो गए।

वीना मलिक का बयान- अश्मित धोता था मेरे अंडरगार्मेंट
दरअसल, 'बिग बॉस 4' में अश्मित और वीना मलिक ने दर्शकों का जोरदार मनोरंजन किया था। एक इंटरव्यू में वीना ने कहा था,'हमारे बीच बहुत स्ट्रांग केमिस्ट्रिी थी। हमारे बीच का कनेक्शन हमेशा रहेगा। आप इसे ऐसे ही नहीं मिटा सकते। 'बिग बॉस' में ये दिखाया नहीं गया, लेकिन अश्मित मुझे बहुत प्यार करता था। वह मेरे अंडरगार्मेंट भी धोता था और मेरे गुस्से को भी शांत स्वभाव से झेला करता था। कभी-कभार मैं उसे अपनी हाई हिल्स से भी मारा करती थी। केवल वही एपिसोड दिखाया गया जिसमें मैं उनके अंडरगार्मेंट धोती दिखाई दी, लेकिन ये कोई मुद्दा नहीं था क्योंकि हमारे बीच का प्यार आपसी समझ का था।' वीना के इस बयान पर खूब हल्ला मचा था, क्योंकि जो दर्शकों ने देखा, उसमें वीना अश्मित के अंडरगार्मेंट धोती दिखाई गईं थीं। इस तरह वीना और अश्मित की लव स्टोरी 'बिग बॉस' में बुनी गई और बाहर आते ही हवा हो गई। कहा जाता है कि अश्मित को वीना ने धोखा दिया। हालांकि इसके बाद भी वे एक मूवी 'सुपरमॉडल' में साथ दिखे थे।

यह भी पढ़ें : अमीषा पटेल ने अपने ही पिता पर लगाया था 12 करोड़ का हर्जाना

अश्मित पटेल-रिया सेन का अश्लील वीडियो

अश्मित पटेल 'बिग बॉस 4' में तो सुर्खियां बटोर ही चुके थे, बाद में भी वह एक ऐसे वीडियो के लिए चर्चा में आ गए जिसमें एक्ट्रेस रिया सेन के साथ उनके अश्लील दृश्य थे। इस वीडियो से इंडस्ट्री में तहलका मच गया था। बताया जाता है कि यह वीडियो एक होटल रूम में शूट किया गया था। 90 सेकंड के इस वीडियो में दोनों आपस में इंटीमेट होते देखे गए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों ने इसे फेक बताते हुए अपना बचाव किया था। दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार, अश्मित और रिया साल 2005 में करीब आए थे। दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे थे। ये दोनों स्टार्स 'सिलसिले' फिल्म में साथ नजर आए। दावा किया जाता है कि अश्मित ने लोकप्रियता हासिल करने के लालच में ये वीडियो लीक किया था।

यह भी पढ़ें : अश्मित पटेल से ब्रेकअप पर बोलीं महक चहल, साथ रहने पर पता चलती है असलियत



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iPRnYO
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक के अंडरगार्मेंट्स धोते थे अमीषा पटेल के भाई अश्मित, फिर भी मिला धोखा पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक के अंडरगार्मेंट्स धोते थे अमीषा पटेल के भाई अश्मित, फिर भी मिला धोखा Reviewed by N on June 18, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.