test

अमिताभ बच्चन ने अपनी शर्ट में मजबूरी में लगाई थी गांठ, बताई इसके पीछे की पूरी कहानी

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया के जरिए सुर्खियां बटोरते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व विचार शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा, अमिताभ बच्चन के पास हमेशा मजेदार किस्से होते हैं, जो वो अपने फैंस के साझा करते हैं। अब हाल ही में अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम से अपनी एक तस्वीर शेयर की है और अपनी फिल्म से जुड़ा एक पुराना किस्सा शेयर किया है।

ये भी पढ़ें: 'बूम' के फ्लॉप होने के बाद दिवालिया हो गए थे जैकी श्रॉफ

मजबूरी में लगाई थी गांठ
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने दीवार फिल्म की अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह व्हाइट पैंट और ब्लू शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उनकी शर्ट के बटन खुले हुए हैं और इसके निचले दोनों छोरों में गांठ लगा दी गई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनकी शर्ट में लगी गांठ मजबूरी में लगाई गई थी जो आगे चलकर फैशन बन गया।

amitabh_bachchan.jpg

अमिताभ बच्चन ने बताई कहानी
अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, 'वो भी क्या दिन थे दोस्तों। और गांठ लगी हुई शर्ट। इसके पीछे एक कहानी है। शूटिंग का पहला दिन था। शॉट रेडी था। कैमरा भी रोलिंग के लिए तैयार था। तभी पता चला कि शर्ट इतनी बड़ी है कि घुटनों तक आ रही है। डायरेक्टर न तो शर्ट बदलकर आने का इंतजार करना चाहते थे और न ही एक्टर बदले जाने का। तो इस तरह शर्ट में गांठ लगा दी गई।' बिग बी का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पर अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस उनके पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कबीर सिंह बनने के लिए शाहिद कपूर को एक दिन में पीनी पड़ती थी 20 सिगरेट

अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्में
बता दें कि शर्ट बांधने का ये स्टाइल उस ज़माने में खूब लोकप्रिय हुआ था। आज भी इस फैशन का ट्रेंड है। लड़कियों के कई आउटफिट्स इसी स्टाइल में आते हैं। अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ वक्त पहले उन्होंने जानकारी दी थी कि दीपिका पादुकोण स्टारर द इंटर्न का हिस्सा हैं। उनसे पहले ये रोल ऋषि कपूर करने वाले थे। लेकिन उनके निधन के बाद बिग बी को इसमें साइन किया गया। इसके अलावा, अमिताभ बच्चन कई फिल्मों का हिस्सा हैं, जिसमें झुंड, गुडबाय, चेहरे, मैडे और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्में शामिल हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qgNiyx
अमिताभ बच्चन ने अपनी शर्ट में मजबूरी में लगाई थी गांठ, बताई इसके पीछे की पूरी कहानी अमिताभ बच्चन ने अपनी शर्ट में मजबूरी में लगाई थी गांठ, बताई इसके पीछे की पूरी कहानी Reviewed by N on June 22, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.