test

'देवदास' फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय ने पहनी थीं 600 साड़ियां, चंद्रमुखी के कोठे को बनाने में लगे 12 करोड़

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शानदार फिल्ममेकर में से एक संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'देवदास' को रिलीज हुए 19 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। तीनों ने देव, पारो और चंद्रमुखी का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने तीनों के ही करियर को एक नई ऊंचाई दी थी। ये फिल्म आज भी लोगों के दिलों में छाई रहती है। फिल्म के कॉस्ट्यूम, सेट और गाने हर चीज शानदार थी। फिल्म में हर एक चीज को बारीकी से फिल्माया गया था। आज इस फिल्म को 19 साल पूरे होने पर हम आपको इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं-

'देवदास' फिल्म को बनाने में भारी-भरकम बजट लगा था। इससे पहले शायद ही किसी फिल्म का इतना बड़ा बजट हो। ये फिल्म उस वक्त हिंदी सिनेमा की सबसे मंहगी फिल्मों में थी। इसका बजट करीब 50 करोड़ रुपए था। इतना बजट होने के कारण फ‍िल्म के प्रोड्यूसर भरत शाह को अरेस्ट कर लिया गया था। उन पर आरोप लगा था कि फिल्म को बनाने में जो पैसे लगे हैं वो अंडवर्ल्ड द्वारा फाइनेंस किया गया था।

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक, ये एक्टर्स हो चुके हैं आर्थिक तंगी का शिकार

devdas1.jpg

'देवदास' फिल्म को उसके भव्य सेट के लिए भी जाना जाता है। सेट को तैयार करने में मेकर्स को लगभग 7-8 महीने का वक्त लग गया था। इन्हें तैयार करने में 20 करोड़ का खर्च आया था। सबसे ज्यादा रकम चंद्रमुखी के कोठे के सेट को तैयार में लगी थी। इस पर 12 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। वहीं, पारो के घर को स्टेन्ड ग्लास से बनाया गया था।

उस वक्त किसी भी फिल्म के सेट पर पावर के लिए केवल 2 से 3 जेनेरेटर की जरूरत पड़ती थी लेकिन 'देवदास' फिल्म के सेट पर 42 जेनेरेटर का इस्तेमाल किया गया था। सिनेमेटोग्राफर बिनोद प्राधन ने शानदार विजुअल्स के लिए 2500 लाइटों का इस्तेमाल किया था। जिसके लिए 700 लाइटमैन की जरूरत पड़ी थी।

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण प्यार में कई बार खा चुकी हैं धोखा, रणवीर सिंह के सामने रखी थी एक शर्त

devdas2.jpg

फिल्म के हर किरदार के लिए शानदार कॉस्ट्यूम डिजाइन किए गए थे। माधुरी ने अबु जानी-संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किए कपड़े पहने थे। उनके आउटफिट्स की कीमत 15 लाख हुआ करती थी। 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' गाने में माधुरी ने 30 किलो को घाघरा पहना था। जिसे बाद में 16 किलो के घाघरे से बदल दिया गया। बात करें ऐश्वर्या राय के कपड़ों की तो उन्होंने डिजाइनर नीता लुल्ला के कपड़े पहने थे। नीता और संजय लीला भंसाली ने कोलकाता से 600 साड़ियां खरीदी थीं। जिन्हें एक दूसरे के साथ मिलाकर अलग लुक तैयार किया गया। ऐश्वर्या को तैयार करने में करीब 3 घंटे का समय लगता था। क्योंकि उनकी साड़ी 8-9 मीटर की होती थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yJieKM
'देवदास' फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय ने पहनी थीं 600 साड़ियां, चंद्रमुखी के कोठे को बनाने में लगे 12 करोड़ 'देवदास' फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय ने पहनी थीं 600 साड़ियां, चंद्रमुखी के कोठे को बनाने में लगे 12 करोड़ Reviewed by N on July 12, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.