नई दिल्ली। बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही शादी के बाद से अमेरिका में रह रही हो लेकिन भारत में भी वो अपनी धाक आज भी जमाए हुए है। भारत में भी ऐक्ट्रेस के पास करोड़ों की संपंति है। लेकिन अभी हाल ही में प्रियंका ने मुंबई की दो प्रॉपर्टी को बेच दिया है। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के ओशिवारा में सेकंड फ्लोर के ऑफिस प्रॉपर्टी को 2.11 लाख रुपये में जून महीने से लीज पर दिया है। ये ऑफिस 2040 वर्ग फीट का है। वहीं, वर्सोवा अंधेरी में स्थित राज क्लासिक प्रॉपर्टी को 7 करोड़ रुपये में बेचा गया है। जानकारी के मुताबिक ये सारी डील्स प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने की है।
प्रियंका के ये अपार्टमेंट्स मुंबई के पॉश इलाके राज क्लासिक वर्सोवा में स्थित थे। इन प्रॉपर्टी के बेचने की डील 26 मार्च, 2021 को तय हुई थी। इससे पहले भी प्रियंका ने पीछले साल अपनी कुछ और प्रॉपर्टीज बेची थीं।
बता दें कि इतनी प्रॉपर्टी बेचने के बाद भी अभी उनका मुंबई के जुहू में भी एक बंगला है। जहां से उनकी इंगेजमेंट सेरिमनी हुई थी इसके अलावा गोवा में बागा बीच के पास भी उनका एक घर है। वहीं मुंबई के पास ओशिवारा स्थित Vastu Precint में प्रियंका का ऑफिस है। जिसे फिलहाल अभी ये ऑफिस किराए पर दे रखा है। जिसका किराया उन्हें जून से 2 लाख के करीब मिलता है।
बता दे कि शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा निक जोनस संग लॉस एंजेलिस शिफ्ट हो चुकी हैं। वहीं भारत में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और उनका भाई रहता है। प्रियंका अपनी मां से मिलने इंडिया आती रहती हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rwlcQD
No comments: