test

85 साल की उम्र में 100 एकड़ में फैले फॉर्महाउस में धर्मेंद्र बीता रहे हैं जिंदगी, देखें खूबसूरत तस्वीरें


नई दिल्ली। गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। 85 साल के धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपनी पोस्ट्स से खूब एंटरटेन करते हैं। अक्सर वो पुरानी तस्वीरों से जुड़ी यादों को भी अपने फैंस संग शेयर करते हैं। इन दिनों धर्मेंद्र अपने लोनावाल फॉर्महाउस पर वक्त बिता रहे हैं। करीबन 2 साल से धर्मेंद्र लोनावाला फॉर्महाउस में रह रहे हैं। फॉर्महाउस पर कभी धर्मेंद्र खेती करते हुए दिखाई देते हैं। तो कभी स्विमिंग करते हुए नज़र आते हैं। ऐसे में यह पता चलता है कि धर्मेंद्र का फॉर्महाउस कई सुविधाओं से लेस है। आज हम आपको धर्मेंद्र के फॉर्महाउस की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

d_1.jpg

झरना और झील है फार्महाउस में

धर्मेंद्र के फॉर्महाउस पर एक खूबसूरत सा बहता हुआ झरना और झील है।

d_2.jpg

लोनावाला में है धर्मेंद्र का यह फॉर्महाउस

मुबई के पास लोनावाला में धर्मेंद्र का ये फॉर्महाउस स्थित है। अभिनतेा के पास फॉर्महाउस में बहुत सारी गाय और भैंसे हैं।

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र को बिल्कुल पसंद नहीं था बेटियों का डांस और एक्टिंग करना, गुस्से में नहीं देखी थी बेटी ईशा की फिल्म

d_3.jpg

काफी बड़ है फॉर्महाउस

बताया जाता है कि धर्मेंद्र का यह फॉर्महाउस 1000 फिट में फैला हुआ है।

d_4.jpg

धर्मेंद्र यहां बिताते वक्त

जब से लॉकडाउन हुआ है। तभी से धर्मेंद्र अपने इस फार्महाउस पर रह रहे हैं। जहां वह खुद के साथ फुर्सत के पल बिताए।

 

यह भी पढ़ें- सनी देओल की एक शरारत से गुस्से में लाल हो गए थे धर्मेंद्र, जमकर कर दी थी अपने बेटे की पिटाई

d_5.jpg

फॉर्महाउस पर हैं भैंसें

 

एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने कहा था कि वो जाट हैं और जाट को जमीन और खेतों से बहुत प्यार होता है। धर्मेंद्र ने बताया था कि उनके फॉर्महाउस पर कुछ भैंसे भी हैं।

d_6.jpg

फार्महाउस पर करते हैं ऑर्गेनिक खेती

 

एक इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा था कि उनका अधिकतर समय लोनावाल के फार्महाउस में गुजरता है। जहां वह ऑर्गेनिक खेती करना पसंद करते हैं। धर्मेंद्र ने बताया था वह अपने फॉर्महाउस पर चावल उगाते हैं।

d_7.jpg

फॉर्महाउस के बीच आस-पास है झील और पहाड़

धर्मेंद्र का जो ये फॉर्महाउस है। वो पहाड़ और झरने के बीच है। चारों ओर उनके हरियाली ही हरियाली है। फॉर्महाउस के सामने एक झील है। जो लगभग 1000 फीट गहरी है।

d_8.jpg

गार्डन से तोड़ते हैं आम

धर्मेंद्र के फॉर्महाउस में रॉक गार्डन नाम एक बगीचा है। जहां अक्सर अभिनेता को आम तोड़ते हुए देखा गया है।

d_9.jpg

हेमा मालिनी संग गुजारते हैं फॉर्महाउस में वक्त

 

वैसे आपको बता दें धर्मेंद्र अपनी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी संग इस फॉर्महाउस में खूब वक्त गुजारते हैं। इस फॉर्महाउस में दोनों की कई तस्वीरें क्लिक की गई हैं।

d_10.jpg

स्विमिंग पूल में एरोबिक्स करते हुए शेयर किया था वीडियो

धर्मेंद्र के इस शानदार फॉर्महाउस में एक बड़ा स्विमिंग पूल भी है। कुछ समय पहले ही एक्टर ने स्विमिंग में वॉटर एरोबिक्स करते हुए अपनी एक वीडियो पोस्ट की थी। जिसे देखने के बाद साफ पता चला रहा था कि धर्मेंद्र का ये फॉर्महाउस बेहद ही खूबसूरत है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36VCRaM
85 साल की उम्र में 100 एकड़ में फैले फॉर्महाउस में धर्मेंद्र बीता रहे हैं जिंदगी, देखें खूबसूरत तस्वीरें 85 साल की उम्र में 100 एकड़ में फैले फॉर्महाउस में धर्मेंद्र बीता रहे हैं जिंदगी, देखें खूबसूरत तस्वीरें Reviewed by N on July 22, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.