test

Arijit Singh को मंहगा पड़ा था सलमान खान को पलटकर जवाब देना, करियर पर मंडराने लगा था खतरा

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर Arijit Singh ने काफी कम समय में अपनी आवाज के जादू से एक खास मुकाम हासिल किया है। अरिजीत की आवाज में ऐसी मीठास है कि देश का हर एक शख्स उनका दिवाना हो चुका है। उनकी आवाज का आज हर कोई कायल है। लेकिन कोई ऐसी भी है जो अरिजीत की आवाज से नफरत करता है। वह कोई और नहीं बल्कि बॅालीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार Salman Khan है

इसपर अरिजीत ने उत्तर देते हुए कहा था, 'आप लोगों के कारण मैं सो गया थाl' जैसे ही अरिजीत ने अपनी बात सलमान खान के सामने रखी, सलमान खान को यह बात लग गई। फिर क्या था इसके लिए अरिजीत सिंह को एक बार नही बल्कि कई बार सलमान खान से माफी मांगनी पड़ी थीl

कहा जाता है कि इस वाकये के बाद अरिजीत सिंह से उन्होने अपनी फिल्म के सारे गाने छिन लिए थे। लेकिन इसके बावजूद अरिजीत सिंह आज फिल्म इंडस्ट्री में बने हुए हैं और उन्होंने लगातार एक के बाद एक कई सुपरहिट गाने दिए हैंl उनका पहला गाना सन 2011 में आया थाl यह फिल्म मर्डर 2 का गाना थाl गाने के बोल 'फिर मोहब्बत करने चला है तू' थाl इस गाने ने अरिजीत सिंह को स्टार बना दिया थाl

साल 2005 में अरिजीत सिंह की पहचान छोटे पर्दे पर आने वाले म्यूजिक रियलिटी शो से हुई थी। इस शो में अरिजीत सिंह टॉप 5 में पहुंचने के बाद शो से बाहर हो गए थेl लेकिन उनके ऊपर शंकर महादेवन का हाथ थे जिनके साथ काम करके वो आज के समय के टॉप सिंगर बने हैं। और आज के समय में अरिजीत सिंह का संगीत जगत में लोहा सभी मानते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UDGaAw
Arijit Singh को मंहगा पड़ा था सलमान खान को पलटकर जवाब देना, करियर पर मंडराने लगा था खतरा Arijit Singh को मंहगा पड़ा था सलमान खान को पलटकर जवाब देना, करियर पर मंडराने लगा था खतरा Reviewed by N on July 10, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.