test

घमंड के चलते कुमार गौरव का डूबा फिल्मी करियर! जीजा संजय दत्त को यूं दिया था सहारा

नई दिल्ली। अक्सर हमने देखा है कि कई स्टार्स ऐसे होते हैं जिनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट होती है और वो रातोंरात बड़े पर छा जाते हैं। लेकिन अचानक से ये स्टार्स गायब हो जाते हैं। ना ये बड़े पर्दे पर दिखाई देते हैं और ना ही कभी मीडिया के सामने आते हैं। इनमें से एक हैं एक्टर कुमार गौरव। कुमार गौरव दिग्गज अभिनेता राजेन्द्र कुमार के बेटे हैं। 11 जुलाई यानी कि आज उनका जन्म हुआ था। कुमार गौरव का आज 61वां जन्मदिन है। उनकी पहली फिल्म 1981 में रिलीज़ हुई। जिसका नाम लव स्टोरी थी। उनकी पहली ही फिल्म जबरदस्त हिट हुई और कुमार गौरव रातोंरात इंडस्ट्री का चमकता सितारा बन गए।

कुमार गौरव की पहली ही फिल्म हुई थी सुपरहिट

कुमार गौरव की फिल्म लव स्टोरी सुपरहिट क्या हुई वो इंडस्ट्री के साथ-साथ लड़कियों के बीच हॉट टॉपिक बन गए। उन्हें इंडस्ट्री में चॉकलेटी बॉय कहा जाने लगा। लड़कियां के बीच कुमार गौरव की दीवानगी खूब देखने मिली थी। धीरे-धीरे कुमार गौरव का फिल्म करियर डूबने लगा। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ कुमार गौरव की पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। डूबते करियर के बीच कुमार गौरव का नाम उनका नाम उनकी पहली फिल्म की एक्ट्रेस विजयेता पंडित से जुड़ने लगा। तभी उनका नाम अभिनेता संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त संग जुड़ने लगा।

घमंड के चलते डूबा करियर

बताया जाता है कि फिल्म लव स्टोरी के सुपरहिट होने के बाद कुमार गौरव में काफी घमंड आ गया था। उन्होंने कई एक्ट्रेसेस संग काम करने के लिए मना कर दिया था। जिसका अंजाम ये हुआ कि वो तमाम एक्ट्रेसेस सफलता के मुकाम पर पहुंच गईं और कुमार गौरव का स्टारडम वक्त के साथ खत्म हो गया। जिसके बाद कई अभिनेत्रियों ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया।

संजय दत्त की बहन से की कुमार गौरव ने शादी

नम्रता दत्त संग कुमार गौरव की नजदिकियां बढ़ने लगी। काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कुमार गौरव ने नम्रता दत्त संग शादी करने का फैसला लिया। नम्रता संग शादी करने के संजय दत्त संग कुमार गौरव की दोस्ती काफी अच्छी हो गई। हर बुरे वक्त में कुमार गौरव उनके साथ रहे। बताया जाता है कि जब संजय दत्त को ड्रग्स की बुरी लत गई थी। उस वक्त भी कुमार गौरव ने उनकी खूब मदद की थी।

कुमार गौरव ने की संजय दत्त की खूब मदद

बताया जाता है कि जब संजय दत्त का करियर डूबने लगा था तब कुमार गौरव ने अपने जीजा संजय दत्त को कास्ट करते हुए फिल्म 'नाम' बनाई। बड़े पर्दे पर फिल्म नाम सुपरहिट साबित हुई और फिर से संजय दत्त का करियर चल पड़ा। बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त और कुमार गौरव के बीच इस कदर नजदिकियां बंढ़ने लगी कि दोनों को होमोसेक्शुअल समझने लगे थे लोग। जिसके बाद संजय दत्त ने सामने आकर अपने और कुमार गौरव के रिश्तों पर सफाई दी थी।

संजय दत्त और कुमार गौरव को बताया गया होमोसेक्शुअल

बताया जाता है कि जब संजय दत्त का करियर डूबने लगा था तब कुमार गौरव ने अपने जीजा संजय दत्त को कास्ट करते हुए फिल्म 'नाम' बनाई। बड़े पर्दे पर फिल्म नाम सुपरहिट साबित हुई और फिर से संजय दत्त का करियर चल पड़ा। बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त और कुमार गौरव के बीच इस कदर नजदिकियां बंढ़ने लगी कि दोनों को होमोसेक्शुअल समझने लगे थे लोग। जिसके बाद संजय दत्त ने सामने आकर अपने और कुमार गौरव के रिश्तों पर सफाई दी थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xy3YVl
घमंड के चलते कुमार गौरव का डूबा फिल्मी करियर! जीजा संजय दत्त को यूं दिया था सहारा घमंड के चलते कुमार गौरव का डूबा फिल्मी करियर! जीजा संजय दत्त को यूं दिया था सहारा Reviewed by N on July 11, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.