test

व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस और खुले बालों में स्पॉट हुईं नोरा फतेही, ग्लैमरस अंदाज से बढ़ाया तापमान

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही जितनी खूबसूरत अदाकारा हैं। उतनी ही शानदार वो डांसर भी हैं। नोरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वो अपने फैंस के लिए अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान नोरा को काफी स्टाइलिश अंदाज में देखा गया।

n_1.jpg

टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुई नोरा

दरअसल, नोरा को टी-सीरीज के ऑफिस में जाते हुए पैपराजी ने स्पॉट किया। ऑफिस जाते हुए पैपराजी ने नोरा ने खूबसूरत अंदाज को अपने कैमरे में उतारना चाहा। नोरा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं। उनका हर अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आता है।

यह भी पढ़ें- 'छोड़ देंगे' सॉन्ग के आउटफिट में Nora Fatehi ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें, फैंस ने कहा-'ब्यूटीफुल'

n_2.jpg

व्हाइट आउटफिट में नोरा ने बिखेरा जलवा

टी-सीरीज के ऑफिस जाते हुए व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में नोरा बेहद ही खूबसूरत नज़र आ रही थीं। ड्रेस से मैच करते हुए नोरा ने व्हाइट हैंडबैग भी कैरी किया हुआ था। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए खुले बाल और हाई हील्स में दिखाई दीं।

यह भी पढ़ें- Filmfare Awards 2021: डांस रिहर्सल करते हुए नोरा फतेही ने शेयर किया खूबसूरत पोस्ट

n_3.jpg

सोशल मीडिया वायरल हुई नोरा की तस्वीरें

पैपराजी द्वारा क्लिक गई नोरा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आपको बता दें इन दिनों नोरा का करियर सांतवे आसमान पर हैं। जल्द ही नोरा फिल्म में इंडस्ट्री के दो बड़े कलाकारों संग बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी।

n_4.jpg

नोरा की अपकमिंग फिल्म

नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही फिल्म 'भुज' में देखा जाएगा। इस फिल्म में पहली बार नोरा लीड किरदार निभाती हुईं दिखाई देंगी। खास बात ये भी है कि फिल्म में वो जोरदार एक्शन भी करती दिखाई देंगी। फिल्म में एक्टर अभिषेक बच्चन और अजय देवगन मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yJW7nw
व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस और खुले बालों में स्पॉट हुईं नोरा फतेही, ग्लैमरस अंदाज से बढ़ाया तापमान व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस और खुले बालों में स्पॉट हुईं नोरा फतेही, ग्लैमरस अंदाज से बढ़ाया तापमान Reviewed by N on July 10, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.