test

ऋतिक को पंसद हैं समोसे, तो सोनम को पाव भाजी, जानिए कौनसी डिश खाने से खुद को रोक नहीं पाते ये सितारे

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स अपने सेहत और फिटनेस को लेकर बेहद सर्तक रहते हैं। एंटरटेनमेंट बिजनेस में होने के चलते स्टार्स के लिए अपनी सेहत और फिटनेस पर ध्यान देते हुए खानपान पर कंट्रोल करना पड़ता है। फिर भी मौका मिलने पर स्टार्स अपनी मनपसंद डिश खाने का मोह नहीं छोड़ पाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आपके किस फेवरिट स्टार को कौनसी डिश बेहद पसंद है—

सलमान खान— बिरयानी

star_food_choice_salman_khan.png

बॉलीवुड स्टार सलमान खान को बिरयानी बहुत पंसद है। उनकी मां के हाथ की बनी हुई बिरयानी एक्टर को बहुत पसंद है। एक बार स्टार ने कहा था कि वे बिरयानी खाने के लिए कैफे बिरयानी जाते हैं, जो कि हाजी अली दरगाह के सामने स्थित है। इसके अलावा सलमान को कबाबा और मोदक बहुत पसंद है।

यह भी पढ़ें : 'सलमान खान शादीशुदा हैं, 17 साल की है बेटी', ट्रोलर के दावे पर सलमान ने दिया अरबाज के शो 'पिंच 2' पर जवाब

शाहरुख खान — दाल—चावल अचार के साथ

star_food_choice_shahrukh_khan.png

खाने के मामले में शाहरुख की पसंद दिल्ली वालों जैसी है। उनको दाल और चावल, अचार के साथ बहुत पसंद है। एक्टर को दिल्ली के फूड के अलावा पंजाबी चाट भी बेहद पसंद है। शाहरुख अपनी डाइट पर अच्छा कंट्रोल भी रखते हैं।

यह भी पढ़ें : जब काजोल से पूछा गया,'अजय से नहीं मिलतीं, तो शाहरुख से करतीं शादी?, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

सोनम कपूर —पाव भाजी

star_food_choice_sonam_kapoor.png

एक्ट्रेस सोनम कपूर को पाव भाजी बहुत पसंद है। जीक्यू इंडिया के अनुसार, सोनम जूहू स्थित कूपर अस्पताल के पास एक पाव भाजी वाले के यहां जाना पसंद करती हैं। यहीं पर अमर ज्यूस सेंटर पर मिलने वाली पाव भाजी भी उन्हें पसंद है। एक्ट्रेस को ऐल्को पानी पूरी वाले की पानी पूरी भी बहुत पसंद आई थी। उनकी मां को खार स्थित मनी डोसा का स्ट्रीट फूड पसंद है। उनकी मां को मिठीबाई कॉलेज के बाहर मिलने वाली पाव भाजी, काला घोड़ा पर अयूब के रोल्स और एसएनडीटी के बाहर मिलने वाले सैंडविच बहुत पसंद हैं।

ऋतिक रोशन —समोसा

star_food_choice_hrithik_roshan.png

'ग्रीक गॉड' कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन खाने के मामले में बहुत देसी हैं। उनकी फेवरिट डिश में समोसा टॉप पर रहता है। कहा जाता है कि ऋतिक एक बार में कई समोसे आराम से खा सकते हैं।

दीपिका पादुकोण —इडली

star_food_choice_deepika_padukone.png

दीपिका पादुकोण का बचपन साउथ इंडिया में गुजरा है। शायद इसीलिए एक्ट्रेस को साउथ इंडियन डिशेज बहुत पसंद हैं। एक्ट्रेस को इडली और सीफूड बहुत पसंद है।

अनुष्का शर्मा — इंडियन चाइनीज फूड

star_food_choice_anushka_sharma.png

अन्य स्टार्स के इतर, अनुष्का शर्मा को जंक फूड जैसे पिज्जा, बर्गर पसंद नहीं है। इसक बजाय एक्ट्रेस को घर का बना खाना ज्यादा पसंद है। घर के बने खाने के अलावा अनुष्का को बंगलौर के समर्पण का इंडियन चाइनीज फूड पसंद है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VbujKe
ऋतिक को पंसद हैं समोसे, तो सोनम को पाव भाजी, जानिए कौनसी डिश खाने से खुद को रोक नहीं पाते ये सितारे ऋतिक को पंसद हैं समोसे, तो सोनम को पाव भाजी, जानिए कौनसी डिश खाने से खुद को रोक नहीं पाते ये सितारे Reviewed by N on July 25, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.