test

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं नेहा धूपिया, बेबी बंप के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर

नई दिल्ली। बॉलीवुड में इस साल कई अभिनेत्रियां मां बनी हैं। पहले अनुष्का शर्मा, करीना कपूर खान, दीया मिर्जा और अब जल्द ही एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। नेहा धूपिया ने आज यानी कि सोमवार की सुबह अपने चाहने वालों संग इस गुड न्यूज को शेयर किया। नेहा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेसी की खबर दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नेहा धूपिया बनने जा रही हैं दूसरी बार मां

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में उनके साथ उनके पति अगंद बेदी और उनकी बेटी मेहर दिखाई दे रही हैं। दोनों की बच्ची को गोद में उठाए दिखाई दे रहे हैं। फोटो में अगंद बेदी पत्नी नेहा के बेबी बंप पर हाथ लगाए उसे दिखाते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं उनकी बेटी मेहर भी मां के बेबी बंप को झुक कर देखती हुई दिखाई दे रही हैं। फोटो में नेहा ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस और शॉट् हेयर कट में नज़र आ रही हैं।

भगवान का नेहा धूपिया ने किया शुक्रिया अदा

तस्वीर को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा है कि 'उन्हें कैप्शन सोचने में 2 दिन लग गए। आखिर में जो वो सबसे अच्छा सोच सकते थे वो था भगवान आपका धन्यवाद।' नेहा धूपिया की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर उनके चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। सेलेब्स भी कमेंट कर नेहा को मां बनने की बधाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें 18 नवंबर 2018 में नेहा धूपिया ने अपनी पहली संतान मेहरा को जन्म दिया था।

शादी से पहले हुई थीं प्रेग्नेंट

नेहा धूपिया की शादी बड़े ही फिल्मी स्टाइल में हुई थी। दरअसल, नेहा और अगंद पहले दोस्त हुआ करते थे। फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। बताया जाता है कि शादी से पहले ही नेहा प्रेग्नेंट हो गई थी। जब उन्होंने ये बात घर में बताई तो उनके घर वाले काफी नाराज़ हो गए। जिसके बाद नेहा ने गुपचुप तरीके से अगंद बेदी संग दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी कर ली। जिसके 6 महीने बाद ही नेहा ने अपनी बेटी मेहर को जन्म दे दिया। कपल के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर काफी फनी और रोमांटिक पोस्ट साझा करते रहते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xL9LXw
दूसरी बार मां बनने जा रही हैं नेहा धूपिया, बेबी बंप के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर दूसरी बार मां बनने जा रही हैं नेहा धूपिया, बेबी बंप के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर Reviewed by N on July 19, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.