test

यश चोपड़ा संग रिलेशनशिप में थीं पूनम ढिल्लों, पति को सबक सिखाने के लिए किया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

नई दिल्ली। एक्ट्रेस पूरम ढिल्लों हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। साथ ही महज 16 साल की उम्र में ही उन्होंने मिस इंडिया का ताज अपने सिर सजाकर पूरे देश को गर्व महसूस करवाया था। पूनम ढिल्लों ने कई हिंदी फिल्मों कई बड़े कलाकारों संग काम किया। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि पूनम अपने जमाने के लोकप्रिय और सबसे ज्यादा चर्चाओं में बनी रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। इंडस्ट्री में उनके लिंकअप्स की खबरें आती रहती थीं। उनका नाम मशहूर फिल्म निर्माता यश चोपड़ा संग भी जुड़ चुका है।

पूनम ढिल्लों के दीवाने थे फिल्ममेकर यश चोपड़ा

बताया जाता है कि फिल्ममेकर यश चोपड़ा पूनम ढिल्लों की खूबसूरती के दीवाने हो गए थे। वहीं यश चोपड़ा से पहले पूनम का नाम डायरेक्टर रमेश तलवार संग भी जुड़ा था। खबरों की मानें तो पूनम ढिल्लों और रमेश तलवार का प्यार परवान चढ़ गया था। लेकिन तभी पूनम संग यश चोपड़ा के अफेयर की खबरें मैनजीन में छप गई। बताया जाता है कि अपने शुरुआती करियर के दौरान पूनम यश चोपड़ा के साथ उनके घर में ही रहती थीं। लेकिन पूनम और यश चोपड़ा का रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।

डायरेक्टर राज सिप्पी से करना चाहती थीं शादी

य़श चपोड़ा संग ब्रेकअप होने के बाद पूनम ढिल्लों का नाम मशहूर फिल्म डॉयरेक्टर राज सिप्पी संग जुड़ा। राज सिप्पी पहले से ही शादीशुदा थे। पूनम दिल से चाहती थीं कि वो राज से शादी कर लें। वहीं राज सिप्पी पूनम को बहुत पसंद करते थे, लेकिन वो अपनी पत्नी को तलाक भी नहीं देना

यह भी पढ़ें- 80 के दशक की हसीन अदाकारा, पहले शादीशुदा डायरेक्टर संग चला अफेयर फिर 2 बच्चों की मां बन पति से हुई अलग

जिद्द में की पूनम ढिल्लों ने अशोक ठाकेरिया से शादी

राज सिप्पी संग शादी ना हो पाने की वजह पूनम ने उनसे भी रिश्ता खत्म कर लिया। जिसके बाद फिल्म प्रोड्यूसर अशोक ठाकेरिया संग उनकी नाम जुड़ने लगा। दोनों के बीच काफी करीबियां आ गई थीं। पूनम चाहती थीं कि वो अशोक ठाकेरिया संग शादी कर अपनी जिंदगी में सेट हो जाएं, लेकिन अशोक ठाकेरिया संग शादी करने से पहले कई लोगों ने पूनम को समझाया कि वो जल्दबाजी में फैसला ना लें।

लेकिन पूनम ने अपनी जिद्द के आगे किसी की नहीं सुनी और उन्होंने अशोक ठाकेरिया से शादी कर ली। शादी के बाद अशोक और पूनम के एक बेटा और बेटी हुए। शादी और बच्चे होने के बाद पूनम और अशोक के रिश्ते में कड़ावाहट आनी शुरू हो गई। जिसके बाद साल 1997 में दोनों का तलाक हो गया। पूनम अब अपने पति के घर को छोड़ अपने बच्चों के साथ ही रहती हैं।

 

यह भी पढ़ें- 90 के दशक की इस एक्ट्रेस ने छलका दर्द, कहा- उन दिनों शादी के बाद कोई मुझे...

पति को सिखाने चाहती थीं सबका

पूनम और अशोक की लव मैरिज हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद ही पूनम के पति अशोक के ऐकस्ट्रामैरिटल अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। जिसे सुनकर पूनम काफी परेशान रहने लगी। ऐसे में पूनम ने फैसला लिया कि वो अपने पति को सबक सिखाएंगी। जिसके लिए पूनम ढिल्लों ने खुद भी ऐक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर करने लगी। ताकि उनके पति अशोक अपनी गलती को समझ सकें। बताया जाता है कि पूनम ने एक हांगकांग के बिजनेसमैन संग अफेयर किया था। जिनका नाम किकू था। जब खबरें सामने आई तो पूनम और आशोक ठाकेरिया का तलाक हो गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UokUil
यश चोपड़ा संग रिलेशनशिप में थीं पूनम ढिल्लों, पति को सबक सिखाने के लिए किया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर यश चोपड़ा संग रिलेशनशिप में थीं पूनम ढिल्लों, पति को सबक सिखाने के लिए किया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर Reviewed by N on July 04, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.